जोधपुर

अस्पताल की लाइन में खड़े छात्र का 32 हजार रुपए का पर्स चोरी

- पावटा अस्पताल
less than 1 minute read
Oct 07, 2021
अस्पताल की लाइन में खड़े छात्र का 32 हजार रुपए का पर्स चोरी
अस्पताल की लाइन में खड़े छात्र का 32 हजार रुपए का पर्स चोरी

जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत पावटा अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए पचास रुपए जमा कराने लाइन में खड़े एक छात्र का पर्स किसी ने चुरा लिया। जिसमें 32 हजार रुपए व दस्तावेज थे।

पुलिस के अनुसार लूनी थानान्तर्गत भटिण्डा गांव निवासी छात्र पवन पूनड़ पुत्र मदनलाल मेघवाल को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना है। जिसका 50 रुपए शुल्क जमा कराने के लिए वह मंगलवार सुबह 11.30 बजे पावटा अस्पताल की लाइन में खड़ा था। इस दौरान किसी ने उसके बैग से पर्स चुरा लिया। जिसमें 32 हजार रुपए, लाइसेंस व पेन कार्ड थे। उसने आस-पास चोर की तलाश की, लेकिन चोर नहीं मिला। फिर वह महामंदिर थाने गया और मामला दर्ज कराया।

घर के बाहर से कार चोरी
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत पाल गांव में थोरियों की ढाणी के विश्वकर्मा नगर में मकान के बाहर खड़ी कार चोरी कर ली गई। मूलत: बाड़मेर में बिंजराड़ थानान्तर्गत सरूपे का तला हाल विश्वकर्मा नगर निवासी जयराम पुत्र भूराराम डोयल ने गत 26 सितम्बर की रात अपने घर के बाहर कार खड़ी की थी। जो रात दो बजे कोई चोर चुरा ले गए। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हो गई। अब पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Updated on:
07 Oct 2021 01:51 am
Published on:
07 Oct 2021 01:51 am