जोधपुर

शादी समारोह में युवक की जेब से पर्स चोरी

- महिला गिरफ्तार, नाबालिग बहन संरक्षण में
less than 1 minute read
Feb 07, 2020
शादी समारोह में युवक की जेब से पर्स चोरी
शादी समारोह में युवक की जेब से पर्स चोरी

जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत गंगाणा रोड पर फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति के पेंट की जेब से पर्स चुरा लिया गया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर पार्सल गोदाम के पास झुग्गी झोंपड़ी से एक महिला को गिरफ्तार कर नाबालिग बहन को संरक्षण में लिया।

एसआइ हिंगलाजदान के अनुसार डाली बाई मंदिर चौराहे से गंगाणा रोड स्थित फार्म हाउस में बुधवार रात शादी समारोह चल रहा था। कालीबेरी में रूपावतों का बास निवासी जमनसिंह पुत्र मोहनलाल भी रिश्तेदार होने से शादी में शरीक हुए। समारोह में भीड़-भाड़ के बीच एक महिला व बालिका ने पेंट की जेब से पर्स चुरा लिया। जिसमें ११,७०० रुपए व आधार कार्ड था। कुछ देर बाद चोरी का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। साथ ही महिला व बालिका का हुलिया भी बताया। इस आधार पर तलाश शुरू की गई और पार्सल गोदाम के पास डेरों से भरतपुर में गोकुल नगर की कच्ची बस्ती निवासी राधा उर्फ कोमल पत्नी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी नौ वर्षीय बहन को भी संरक्षण में लिया गया। दोनों को गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने पर महिला को न्यायिक अभिरक्षा और बालिका को बालिका गृह भेज दिया गया। दोनों से पर्स, रुपए व आधार कार्ड बरामद किया गया।

Updated on:
07 Feb 2020 12:29 am
Published on:
07 Feb 2020 12:29 am