
जोधपुर।
पुष्करणा यूथ सोसायटी की ओर से सिवांची गेट में संचालित नर्सिंग केयर सेंटर का जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर कोविड केयर सेवाएं शीघ्र आरम्भ करने के निर्देश दिए हैं। महाविद्यालय परिसर में भी बैड बढ़ाने की व्यवस्था करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। यहां 100 से अधिक बैड लगाने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर मदनलाल नेहरा, अंजुम ताहिर, जेडीए आयुक्त कमर चौधरी, सीएमचओ डाक्टर बलवंत उनके साथ रहे। संस्था के सरंक्षक आनन्द पुरोहित एवं राजू व्यास ने पूरी जानकारी दी।
वाटसएप का सार्थक उपयोग
पुष्करणा समाज द्वारा ऑक्सीजन मशीने खरीदने के लिए शुरू की गई मुहिम में दोस्तों के वाट्सएप गु्रप ने राशि जुटाई है। दो मशीनों के लिए राशि भेंट की। सोसायटी की ओर से अब तक 15 से अधिक मशीनों की राशि समाज के भामाशाहों ने जुटा ली है।
-------
ऑक्सीजन जनरेटर भेंट
जोधपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर को पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर संपतराज व्यास ने ऑक्सीजन जनरेटर भेंट किया। समाज के मंत्री नरेन्द्रराज बोहरा ने बताया कि समाज के व्यास ने अपने भतीजे दीपक व्यास की स्मृति में ऑक्सीजन जनरेटर समाज को भेंट किया।