जोधपुर

कौन बनेगा करोड़पति में चमके मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, जानिए क्या है कारण

जोधपुर के सांसद एवं शक्ति मंत्री शेखावत एक बार पुन: देशभर में चर्चा में रहे। हाल ही एक मैगजीन ने जोधपुर के सांसद शेखावत को शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 32 स्थान दिया था।
less than 1 minute read
question related to gajendra singh shekhawat asked in KBC
कौन बनेगा करोड़पति में चमके मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, जानिए क्या है कारण

जोधपुर. भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार शेखावत कौन बनेगा करोड़पति सीरियल में पूछे गए सवाल को लेकर चर्चा में हैं।

भारतीय जनता पार्टी के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत को लेकर कौन बनेगा करोड़पति में सवाल पूछा गया है। कार्यक्रम के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठे आकाश से सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से नवगठित जल शक्ति मंत्रालय का प्रथम मंत्री किसको बनाया गया है? यह सवाल छह लाख चालीस हजार रुपए के लिए था।

आकाश ने चार ऑप्शन में से सही नाम चुनते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम लिया। शेखावत भारत के प्रथम जल शक्ति मंत्री हैं। सवाल का सही जवाब देने पर आकाश ने ईनाम राशि जीती। इस प्रकार जोधपुर के सांसद एवं शक्ति मंत्री शेखावत एक बार पुन: देशभर में चर्चा में रहे। हाल ही एक मैगजीन ने जोधपुर के सांसद शेखावत को शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 32 स्थान दिया था।

Published on:
23 Oct 2019 03:55 pm