जोधपुर

स्पा सेंटर में 3 लड़के और 7 लड़कियां… पुलिस ने दबिश दी तो रह गई हैरान, दिल्ली-गुजरात से बुलाई थीं युवतियां

सूचना मिलने पर उप निरीक्षक विश्राम मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां सात लड़कियों और संचालक सहित तीन युवक मिले।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2025, 9:08 PM IST
raid on spa centre
सरदारपुरा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के जोधपुर में सरदारपुरा थाना पुलिस ने सरदारपुरा बी रोड पर संचालित स्पा सेंटर में दबिश देकर सात लड़कियों सहित दस जनों को गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम छवि शर्मा ने बताया कि सरदारपुरा बी रोड पर हिड-वे नामक अवैध स्पा सेंटर संचालित होने की सूचना मिली।

छापेमारी पर हंगामा

तस्दीक के बाद उप निरीक्षक विश्राम मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां सात लड़कियों और संचालक सहित तीन युवक मिले। जो पुलिस को देख विरोध व हो हल्ला करने लगे। पुलिस ने सभी को शांत कराया और थाने ले आई।

शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार

यहां विवेक विहार निवासी स्पा सेंटर संचालक जितेन्द्र, मूलत: बाड़मेर में आलमसर हाल नारनाडी निवासी प्रकाश मेघवाल व रसाला रोड निवासी रोहित मेघवाल, टोंक निवासी कोमल, नैनसी, अंजलि, शिवानी, पूनम, पश्चिम दिल्ली निवासी ज्योति और गुजरात के गांधीनगर निवासी परमार मेगना को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

यह वीडियो भी देखें

गौरतल है कि बीते दिनों भगत की कोठी थानान्तर्गत रेजीडेंसी रोड पर सूर्या कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में संचालित स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई थी। यहां थाईलैण्ड की तीन युवतियों को बगैर सी फॉर्म भरे रखा गया था। इनके संबंध में स्पा सेंटर के रजिस्टर में भी कोई प्रविष्टि नहीं की गई थी। पुलिस कार्रवाई में इसका पता लगने पर सीआइडी जोधपुर जोन ने स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी।

Updated on:
18 Sep 2025, 9:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता