
जोधपुर।
केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के मंत्रालय संभालते ही जोधपुर रेल मण्डल में भी रेलवे गतिविधियों व कार्यो ने रफ्तार पकड़ी है। केन्द्र सरकार 2023 तक देश में विद्युतीकरण के लक्ष्य को पूरा करना चाहती है। इस कड़ी में मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने बासनी-सालावास रेलमार्ग पर जैसलमेर-जोधपुर-भीलड़ी रेलखण्ड के विद्युतीकरण के लिए नींव का पत्थर कर विद्युतीकरण कार्य का औपचारिक उद्घाटन किया। पाण्डेय ने कार्य की गुणवता बनाए रखने व कार्य को सुरक्षित ढंग से समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ रेलवे अधिकारी, विद्युतीकरण से जुड़े अधिकारी, निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि मौजूद थे।
---
609 किमी रूट का सर्वे पूरा
जोधपुर मण्डल के जैसलमेर-फ लोदी-जोधपुर-भीलडी के 609 किलोमीटरद्ध मार्ग के विद्युतीकरण कार्य के लिए सर्वे कार्य किया जा चुका है। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि लूणी-समदड़ी सेक्शन में नींव पूजा कर कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य 900 दिनों में पूरा किया जाना है।
--
2023 तक पूरे मण्डल को विद्युतीकृत करने का लक्ष्य
जोधपुर मंडल के सभी मार्गो का करीब 2 हजार किलोमीटर ट्रेक का विद्युतीकरण का कार्य शत-प्रतिशत स्वीकृत है, जिसको पूरा करने का लक्ष्य दिसम्बर 2023 रखा गया है।
-
ये 2021-22 तक पूरे करने है
- 48 किमी लूणी-समदड़ी रूट
- 72 किमी लूनी-मारवाड़ रूट
- 32 किमी जोधपुर-लूणी रूट
- 65 किमी फु लेरा-मकराना रूट
----
सभी मार्गो के विद्युतीकरण की वर्तमान स्थिति
- लूनी-मारवाड़, बीकानेर-मेड़ता व समदड़ी-मुनाबाव मार्गो के लिए निर्माण एजेन्सी सर्वे कार्य कर रही है।
- राईकाबाग-डेगाना-फ ुलेरा, मकराना-परबतसर, मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी व पीपाड़ रोड-बिलाडा तथा डेगाना-रतनगढ़ मार्गो का सर्वे पूरा हो गया है व कार्यादेश जारी हो गए है।
- राईकाबाग-डेगाना-फ ुलेरा मार्ग के दोहरीलाइन के विद्युतीकरण कार्य को उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्माण संगठन की ओर से किया जाना है। इस कार्य के लिए निर्माण विभाग की ओर से निविदा का कार्य प्रक्रियाधीन है।
---