जोधपुर

देश में फिर छाया हमारा शहर, अब रेल मंत्री ने जोधपुर के इस काम की तारीफ की

- जोधपुर में पेंटिंग वर्क को सोशल मीडिया पर किया पोस्ट  
less than 1 minute read
Oct 29, 2019
देश में फिर छाया हमारा शहर, अब रेल मंत्री ने जोधपुर के इस बात की तारीफ की
देश में फिर छाया हमारा शहर, अब रेल मंत्री ने जोधपुर के इस बात की तारीफ की

जोधपुर.
कुछ दिन पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जोधपुर रेलवे स्टेशन की एक फोटो शेयर कर पूरे देश में हमारे शहर को प्रचलित कर दिया था। स्टेशन की स्वच्छता व एलइडी लाइटिंग के कारण वह फोटो वायरल हुई। अब मंत्री गोयल ने एक बार फिर जोधपुर के कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। ये भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। आपको बताते हैं क्या है यह फोटो कैसे वायरल हुई।
शहर के भास्कर सर्किल से जेडीए कार्यालय की ओर जाने वाली लोको रोड की दीवार पर युवा कलाकारों की पेंटिंग को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी सराहा। इन पेंटिंग्स की फोटो शेयर करते हुए गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि रेलवे की दीवार पर इस तरह के जागरूकता वाले संदेश की पेंटिंग करने वाले युवा कलाकार बधाई के पात्र हैं। उड़ान फाउंडेशन के वरुण धनाडिया ने बताया कि 15 दिन तक 13000 स्क्वायर फीट की दीवार पर रक्षक फाउंडेशन, सृजनांश कम्युनिटी और एफडीडीआई के युवा कलाकारों ने साथ मिल कर इस कला को अंजाम दिया। रक्षक फाउंडेशन के राहुल धूत ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के साथ भाजयुमो संभाग प्रभारी धनन्जसिंह खींवसर, महापौर घनश्याम ओझा व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा सहित अन्य ने दिवाली से एक दिन पहले निरीक्षण किया और कलाकारों का हौसला बढ़ाया था। ये फोटो रेल मंत्री तक पहुंचे।

Published on:
29 Oct 2019 07:28 pm