जोधपुर

रेलवे का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से ट्रेनों के नंबरों से नहीं हटेगा जीरो, स्पेशल का दर्जा रहेगा बरकरार

Railway Big Decision : रेलवे ने अपने फैसले को बदल दिया। रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार अब 1 जुलाई से ट्रेनों के नंबरों के आगे से शून्य नहीं हटाया जाएगा। स्पेशल का दर्जा बरकरार रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की 50 ट्रेनों के नंबरों के आगे से शून्य हटाने के आदेश हुए थे।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2024, 2:32 PM IST
Railway Big Decision 1 July Zero will not be Removed from Train Numbers Special Status will remain intact
रेलवे का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से ट्रेनों के नंबरों से नहीं हटेगा जीरो

अमित दवे

Indian Railway : रेलवे ने देश में चल रही ट्रेनों के नंबरों के आगे से ‘शून्य’ हटाने के अपने आदेश को वापस ले लिया है। अब वर्तमान ‘शून्य’ नंबरों के साथ ही ट्रेनों को चलाने का निर्णय बरकरार रखा है। इन ट्रेनों का स्पेशल का दर्जा भी बना रहेगा। रेलवे ने कुछ दिनों पहले ही एक जुलाई से ट्रेनों के नंबरों के आगे से जीरो नंबरिंग सिस्टम को खत्म कर पुन: नियमित ट्रेन नंबरों से ही ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया था। इसमें उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की 50 व जोधपुर रेल मंडल की 9 ट्रेनों के आगे से ‘शून्य’ हटाने के आदेश हुए थे।

कोरोना में दिया था स्पेशल का टैग

कोरोना महामारी में पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया गया था, लेकिन कोरोना खत्म होने के बाद पैसेंजर ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया गया। इसके बाद से पैसेंजर ट्रेनों के नंबर में जीरो लगाकर स्पेशल का टैग देकर चलाया जा रहा था। इसमें किराया ज्यादा था। रेलवे इनका किराया इस साल फरवरी से ही कम कर चुका है। स्पेशल ट्रेनों में किराया नियमित ट्रेनों की तुलना में 25 से 30 फीसदी तक ज्यादा होता है। ऐसे में नंबर नहीं बदलने से यात्रियों को किराए में भी कोई राहत नहीं मिलेगी। मजबूरन उन्हें अतिरिक्त किराया ही देना होगा। हालांकि जीरो नंबर हटाने के लिए रेलवे यात्री संगठनों ने मांग भी उठाई थी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। अब बोर्ड ने आदेश जारी कर वापस ले लिया है।

यह भी पढ़ें -

जोधपुर मंडल की इन ट्रेनों से 0 नंबर हटाने के हुए थे आदेश

1- गाड़ी संख्या 04825/26 जैसलमेर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन।
2- गाड़ी संख्या 04827/28 परबतसर-मकराना स्पेशल ट्रेन।
3- गाड़ी संख्या 04839/40 जोधपुर-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन।
4- गाड़ी संख्या 04841/42 जोधपुर-भीलडी स्पेशल ट्रेन।
5- गाड़ी संख्या 04843/44 जोधपुर-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन।
6- गाड़ी संख्या 04845/46 जोधपुर-बिलाड़ा स्पेशल ट्रेन।
7- गाड़ी संख्या 04871/72 मेड़ता सिटी-मेड़ता रोड स्पेशल ट्रेन।
8- गाड़ी संख्या 04881/82 बाड़मेर-मुनाबाव स्पेशल ट्रेन।
9- गाड़ी संख्या 04883/84 मेड़ता सिटी-मेड़ता रोड स्पेशल ट्रेन।

शून्य नहीं हटाया जाएगा - कैप्टन शशि किरण

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जयपुर कैप्टन शशि किरण ने कहा उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की 50 ट्रेनों के नंबरों के आगे से शून्य हटाने के आदेश हुए थे। रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार एक जुलाई से इन ट्रेनों के नंबरों के आगे से शून्य नहीं हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
28 Jun 2024, 2:32 PM IST
Published on: