जोधपुर

NWREU—-रेलकर्मियों ने भेंट किया ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन ने की भेंट
less than 1 minute read
May 13, 2021
NWREU----रेलकर्मियों ने भेंट किया ऑक्सीजन कन्संट्रेटर
NWREU----रेलकर्मियों ने भेंट किया ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन की ओर से कोविड से प्रभावित रेलकर्मियों की सहायतार्थ रेलवे अस्पताल को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भेंट किया गया। यूनियन के मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय की प्रेरणा स्वरूप द्वारा रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक 7 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मरीजों की सुविधा के लिए भेंट किया गया।

परिहार ने बताया कि यूनियन द्वारा पूरे जोन में सेवा कार्यक्रम चलाए जा रहे है। यूनियन द्वारा जगह-जगह रक्तदान शिविरों, सेनिटाइजेशन का कार्य, मास्क वितरण का कार्य, प्लाज्मा डोनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। यूनियन ने मण्डल रेल प्रबन्धक व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महोदय को विश्वास दिलाया कि मरीजों की सुविधा के हरसंभव सहयोग किया जाएगा। मण्डल रेल प्रबंधक ने यूनियन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर संघ के मदनलाल बैरवा, बन्नेसिंह पंवार, अशोकसिंह मेड़तिया, परमानन्द गुर्जर, कौशल कुमार, रमेश कुमार सोलंकी, शंकर सिंह भाटी, जितेन्द्र गुुर्जर, विक्रम सिंह, आबीद खान, प्रेम कुमार, बिलाल खां सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Published on:
13 May 2021 05:59 pm