जोधपुर

RAILWAY—एकता दिवस पर रेलकर्मियों ने ली शपथ

-जोधपुर रेल मण्डल
less than 1 minute read
Oct 29, 2020
RAILWAY---एकता दिवस पर रेलकर्मियों ने ली शपथ
RAILWAY---एकता दिवस पर रेलकर्मियों ने ली शपथ

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल के रेलकर्मियों ने गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि के रूप में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ली। यह शपथ रेलमंत्री पीयूष गोयल ने वर्चुअल रूप में दिलाई। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेलवे अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की गई । शपथ में रेलकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्ड़ता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने व अपना योगदान देने का संकल्प लिया ।
------

रेल मंडल की बिजनेस डवलपमेंट यूनिट की बैठक कल
जोधपुर।
रेल मंडल की बिजनेस डवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) की बैठक शनिवार सुबह 11.30 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में होगी । मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय की अध्यक्षता में जोधपुर रेल मंडल के अधिकारियों और मंडल से माल लदान करने वाले व्यापारियों, संस्थाओं और माल गाडियों के लिए माल बुक करने वाले व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई है । बैठक में माल लदान करने वाले व्यापारियों को रेलवे की ओर से दी जा रही सुविधाओं, नई योजनाओं और स्कीम के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में वर्तमान में रेलवे के साथ व्यवसाय करने वाले तथा भविष्य में रेल के माध्यम से माल मंगाने या भेजने वाले सभी व्यवसायी भाग ले सकेंगे।

Published on:
29 Oct 2020 07:32 pm