जोधपुर

Railways Big Decision : हरिद्वार-बाड़मेर समर होली डे स्पेशल ट्रेन का समय बदला, 7 अहम ट्रेनें आंशिक रुप से रद्द

Railways Big Decision : रेलवे का बड़ा फैसला। हरिद्वार-बाड़मेर समर होली डे स्पेशल ट्रेन का समय बदला है। इसके साथ ही साथ ही 7 महत्वपूर्ण ट्रेनें आंशिक रुप से रद्द की गईं हैं। जानें इन ट्रेनों के नाम।
2 min read
Railways Big Decision Haridwar-Barmer Summer Holiday Special Train Timings Changed 7 Key Trains Partially Cancelled
फोटो - AI

Railways Big Decision : रेलवे का बड़ा फैसला। हरिद्वार-बाड़मेर समर होली डे स्पेशल ट्रेन का समय बदला है। रेलवे ने सोमवार से शुरू हो रही बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर द्वि-साप्ताहिक समर हॉलिडे स्पेशल ट्रेन के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। ट्रेन का संगरिया स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने के साथ ही वापसी में 18 स्टेशनों के समय में बदलाव किया गया है। संशोधित समय सारणी के अनुसार अब ट्रेन बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.35 बजे की जगह 7.30 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04811 : 11 मई से करेगी 20 ट्रिप

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने बताया कि संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल 11 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को कुल 20 ट्रिप संचालित होगी। ट्रेन बाड़मेर से सुबह 4.15 बजे रवाना होकर बायतु, बालोतरा, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, संगरिया, बठिंडा, अंबाला और सहारनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 4.10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04812 : 12 मई से करेगी 20 ट्रिप

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर समर हॉलीडे स्पेशल 12 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को कुल 20 ट्रिप संचालित होगी। ट्रेन हरिद्वार से सुबह 5.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। ट्रेन हरिद्वार से सुबह 5.15 बजे रवाना होकर सहारनपुर, अंबाला, बठिंडा, संगरिया, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, समदड़ी एवं बालोतरा होते हुए अगले दिन सुबह 7.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संशोधित समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

आंशिक रद्द

1- ट्रेन संख्या 14891/14892 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर से तथा 25 मई को हिसार से रद्द रहेगी।
2- ट्रेन संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर-डेगाना स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3- ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर एक्सप्रेस 24 मई को डेगाना-जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4- ट्रेन संख्या 14721 जोधपुर-भटिंडा एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर से बीकानेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5- ट्रेन संख्या 14722 अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस 23 मई को अबोहर से प्रस्थान करेगी, वह बीकानेर-जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6- ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 24 मई को हिसार से प्रस्थान करेगी वह डेगाना-जोधपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Published on:
10 May 2026 02:01 pm