जोधपुर

INDIAN RAILWAY–रेलवे ने बे-टिकट यात्रियों से वसूले 72 लाख रुपए

- अक्टूबर: 15 हजार से ज्यादा यात्रियों ने की बिना टिकट यात्रा
less than 1 minute read
Nov 10, 2021
INDIAN RAILWAY--रेलवे ने बे-टिकट यात्रियों से वसूले 72 लाख रुपए
INDIAN RAILWAY--रेलवे ने बे-टिकट यात्रियों से वसूले 72 लाख रुपए

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल ने कोरोना काल के बाद टिकट चेकिंग की आय में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार अक्टूबर माह में 15749 बिना टिकट यात्री पकड़कर उनसे करीब 7238798 रुपए की आय अर्जित की है।रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि विभिन्न रेलवे नियमों का उल्लंघन करने व अनियमितताओं के लिए कुल 17498 यात्रियों से किराया तथा जुर्माना राशि के रूप में 7461338 रुपए वसूले गए। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पांडे के निर्देश पर मण्डल पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा बिना बुक कराए निर्धारित मात्रा से अधिक सामान ले जाने वालों, रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने व बिना मास्क लगाकर यात्रा करने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है।
----
- 15749 बिना टिकट यात्रियों से वसूले- 7238798 रुपए
- 1521 बिना मास्क पहनने वाले यात्रियों से वसूले- 190900 रुपए
- 187 यात्रियों से ट्रेनों व स्टेशन पर गंदगी फैलाने व थूकने पर वसूले- 22200 रुपए
- 30 यात्रियों से सिगरेट पीने व धूम्रपान करने पर वसूले- 6000 रुपए
- 11 यात्रियों से बिना बुक सामान करा यात्रा करने पर वसूले- 3440 रुपए
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल ने बताया कि अक्टूबर माह में यह आय इसी वर्ष के सितंबर माह में हुई आय से करीब 1338666 रुपये अधिक है। इस प्रकार पकड़े गए मामले सितंबर माह की तुलना में अक्टूबर माह में 2239 मामले अधिक है । टिकट चेकिंग स्टाफ के अलग-अलग स्क्वाड़ गठित कर जोधपुर-जयपुर, जोधपुर-बीकानेर, जोधपुर-मारवाड़, जोधपुर-समदड़ी-भीलड़ी आदि खंडों में ट्रेनों की औचक जांच करवाई गई।

----

Published on:
10 Nov 2021 11:53 pm