जोधपुर

रेलवे ने दी सौगात, कंटेनर डिपो के लिए मिली अतिरिक्त जमीन

- अब 6500 कंटेनर रखे जा सकेंगे
less than 1 minute read
Apr 07, 2021
रेलवे ने दी सौगात, कंटेनर डिपो के लिए मिली अतिरिक्त जमीन
रेलवे ने दी सौगात, कंटेनर डिपो के लिए मिली अतिरिक्त जमीन

जोधपुर।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक्सपोर्टर्स व आइसीडी कॉनकोर कंटनेर डिपो को सौगात देते हुए अतिरिक्त जमीन देने की सैद्धांतिक सहमति दी है। ऐसे में अब डिपो में कंटेनर रखे जाने की क्षमता करीब दोगुनी हो जाएगी। साथ ही कंटेनर को लोड करने सहित अन्य समस्याओं का भी समाधान हो सकेगा। जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स फैडरेशन की ओर से इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया गया। बुधवार को इसका उद्घाटन डिप्टी कमिशनर कस्टम कॉनकोर जोधपुर अभिषेक सिन्हा, फैडरेशन अध्यक्ष नरेश बोथरा आदि ने किया। गौरतलब है कि एक कंटेनर को लोड करने में 8 घंटे से लेकर 24 घंटे तक का समय लग रहा है। फैडरेशन के संरक्षक निर्मल भंडारी व अध्यक्ष नरेश बोथरा ने बताया कि अब अतिरिक्त जमीन मिलने से ट्रांसपोर्टर्स को काफ ी राहत मिलेगी, अब लोडिंग व अनलोडिंग कार्य हाथोंहाथ हो सकेगा।
---
अभी यह स्थिति

- वर्तमान में 40 हजार स्क्वायर मीटर कॉनकोर कंटेनर डिपो के पास स्थान है।

- वर्तमान में 3500 कंटेनर रखे जाने की क्षमता है।

- 24 घंटे का समय वर्तमान में लोडिंग व अनलोडिंग में लग रहा।
--
अब ऐसे मिलेगी राहत

- 18 हजार स्क्वायर मीटर रेलवे कॉनकोर को देगा।

- 3 हजार कंटेनर और रखे जा सकेंगे इस जगह में।

- 6500 कंटेनर रखने की क्षमता हो जाएगी डिपो के पास।

- अब लोडिंग व अनलोडिंग कार्य हाथोंहाथ हो सकेगा

Published on:
07 Apr 2021 08:41 pm