जोधपुर

RAILWAY—-रेलवे खोलेगा रेल कोच रेस्टोरेंट, बढ़ाएगा आय

- जोधपुर-जैसलमेर में खोलने की कर रहा तैयारी
less than 1 minute read
Feb 12, 2021
RAILWAY----रेलवे खोलेगा रेल कोच रेस्टोरेंट, बढ़ाएगा आय
RAILWAY----रेलवे खोलेगा रेल कोच रेस्टोरेंट, बढ़ाएगा आय

जोधपुर।
रेलवे गैर यात्री भाड़ा आय को बढ़ाने के लिए रेल डिब्बों में रेस्टोरेंट खोलेगा। इसके लिए रेलवे ने जोधपुर-जैसलमेर रेलवे स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने की योजना बनाई है। जोधपुर रेल मण्डल के जोधपुर और जैसलमेर रेलवे स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने की योजना बनाई गई है। योजना के तहत 2 रेलवे कोच इच्छुक प्राइवेट ऑपरेटर के अवलोकन के लिए भगत की कोठी माल गोदाम तथा जैसलमेर स्टेशन पर उपलब्ध कराए गए है। रेल कोच रेस्टोरेंट योजना के तहत रेलवे स्क्रेप सवारी गाड़ी डिब्बा उपलब्ध करवाएगा, जिसकी आंतरिक सज्जा प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा की जाएगी व इस कोच को खाद्य पदार्थों की बिक्री व रेस्टोरेंट के रूप में उपयोग में लिया जा सकेगा ।
मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार रेलवे प्रशासन द्वारा रेल डिब्बे में रेस्टोरेंट खोलने के प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इस योजना के लिए फि लहाल रेलवे के पास 2 कोच उपलब्ध है । रेलवे द्वारा कोच रखने के लिए जोधपुर, जैसलमेर, महामंदिर, भगत की कोठी द्वितीय प्रवेश द्वार प्रस्तावित स्थान है।

Published on:
12 Feb 2021 08:21 pm