जोधपुर

indian railway–पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस में बदलेगा रेलवे

- जीरो बेस्ड टाइम (जेडबीटी) प्रणाली पर ट्रेनों का होगा संचालन, समय की होगी बचत- जोधपुर मण्डल की 3 ट्रेनें शामिल
less than 1 minute read
Jun 06, 2020
Feature image

जोधपुर।
भारतीय रेलवे लॉकडाउन के बाद अनलॉक में रेलवे की गति को वापस पटरी पर लाने के लिए लगातार नित नए आदेश निकाल रहा है। रेलवे जीरो बेस्ड टाइम (जेडबीटी) प्रणाली के आधार पर ट्रेनों के संचालन का प्रयास कर रहा है। इसी के चलते रेलवे ने पिछले कुछ दिनों में देशभर में हजारों ठहराव रद्द किए है, वहीं कम यात्रीभार वाली ट्रेनों को बंद करने का फैसला किया है। अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए रेलवे ने देशभर में चल रही कई पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में बदलने का फैसला किया है। जेडबीटी प्रणाली से ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी व समय की बचत होगी। रेलवे के आदेश के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस में बदलने की कार्यवाही शुरू की है। इसमें जोधपुर मण्डल की 3 जोड़ी ट्रेनें शामिल है। रेलवे अब जब भी इन ट्रेनों के संचालन की घोषणा करेगा, तो यह पैसेंजर ट्रेनें मेल एक्सप्रेस के रूप में संशोधित नम्बरों के साथ चलेगी
--
जोधपुर मण्डल की ट्रेनें
क्रंस.-- ट्रेन के पुराने नम्बर-- संशोधित नम्बर--- कहां से-- कहां तक
01-- 54703----- 14722--- अबोहर --- जोधपुर
02-- 54704----- 14721--- जोधपुर--- बठिण्ड़ा
03-- 54803----- 14821--- जोधपुर --- आबू रोड
04-- 54804----- 14822--- आबू रोड--- जोधपुर
05-- 54809----- 14824---- रेवाड़ी--- जोधपुर
06-- 54810----- 14823----- जोधपुर--- रेवाड़ी
इनके अलावा 59705/06 सूरतगढ-जयपुर है, जिसका संशोधित नम्बर 19720/19 है, यह जयपुर मण्डल की ट्रेन है, लेकिन जोधपुर से होकर गुजरती है।

Updated on:
06 Jun 2020 10:07 am
Published on:
06 Jun 2020 10:07 am