जोधपुर

बेमौसम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

फलोदी (जोधपुर) . मौसम तंत्र में आए बदलाव से यहां मंगलवार की दोपहर रिमझिम बारिश हुई।
less than 1 minute read
Nov 26, 2019
Rain in jodhpur rural area
बेमौसम बारिश से बदला मौसम का मिजाज

फलोदी (जोधपुर) . मौसम तंत्र में आए बदलाव से यहां मंगलवार की दोपहर रिमझिम बारिश हुई। बारिश थमी तो शाम तक भी आकाश में बादलों का डेरा लगा रहा।

यहां दोपहर तक मौसम साफ रहा, लेकिन बाद में अचानक मौसम ने पलटा खाया तो आकाश में बादल छा गए और बारिश की बौछारें गिरनी शुरू हुई। करीब पन्द्रह मिनट तक एक ही रफ्तार से गिरी बारिश की बौछारों से सडक़ें भीग गई। बारिश के बाद आकाश में बादल छाए रहे तथा सर्द हवा चलती रही।

बोरुन्दा. कस्बे में तीन दिनों से हल्के व मध्यम दर्जें के बादल छाए रहे वहीं मंगलवार शाम को बादल बरस पड़े। इससे चलते कस्बे की सडक़ों पर पानी बह निकला। कस्बे व आसपास की कुछ ढाणियों में शाम को तेज हवा व गर्जना के साथ बारिश होने से यकायक सर्दी बढ गई।

करीब बीस मिनट तक हुई इस बरसात से विद्युत आपूर्ति भी गुल हो गई। बारिश से कस्बे की मुख्य सडक़ों पर बरसाती पानी बहने लग गया। इस बरसात से खेत-खलिहानों में पड़ी ग्वार व सूखा चारा सहित खरीफ की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। बेमौसम बारिश से बीमारियां बढऩे भी खतरा बढऩे लग गया है।

पुन्दलू . क्षेत्र में शाम को मौसम में आए बदलाव के साथ तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। शाम को करीब साढ़े पांच बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम ठण्डा हो गया। सर्दी का असर बढ़ गया।

Published on:
26 Nov 2019 11:57 pm