जोधपुर

मार्गशीर्ष माह में होने लगा चौमासे का अहसास, 4 घंटे से बारिश का दौर जारी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. मौसमतंत्र में आए बदलाव से मार्गशीर्ष माह में चौमासे का अहसास होने लगा है।
less than 1 minute read
Nov 13, 2019
फलोदी में बेमौसम की बारिश
फलोदी में बेमौसम की बारिश

यहां बुधवार को अलसुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे तथा बारिश की झड़ी लगी रही। आज तहसील के कई गांवों में भी कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश होने की सूचना मिली है।
यहां आज अलसुबह से ही मौसम ने अपना बदला हुआ मिजाज दिखाया। सुबह सूर्योदय के समय से ही आकाश में बादलों का डेरा लगा रहा। आकाश में छाए बादल सुबह 8 बजे से रिमझिम बरसने शुरू हुए। बारिश का दौर दोपहर 12 बजे समाचार लिखे जाने तक भी जारी रहा। बारिश के दौरान मेघ गर्जना के साथ आकाश में बिजलियां कडक़ती रही। बारिश के कारण सडक़ों पर पानी बहता रहा। सडक़ों पर जगह-जगह पानी भर जाने से लागों को आवागमन में भारी परेशानियों से रूबरू होना पड़ा। खासतौर से स्कूली बच्चों को सुबह स्कूल तक जाने में भारी परेशनियां उठानी पड़ी। अभिभावक छतरियां लेकर बच्चों को स्कू ल पहुंचाते नजर आए। किसानों ने बताया कि बेमौसम की बारिश से खरीफ की कटी कटाई फलसों को क्षति होने व रबी की हाल ही में बोई गई फसलों को फायदा होने की उम्मीद है।

Published on:
13 Nov 2019 12:15 pm