जोधपुर

फलोदी में तेज हवा के साथ बारिश

दिनभर गर्मी के परेशानी के बाद रात को पौने नौ बजे झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। रात करीब सवा आठ बजे अचानक से मौसम बदल गया और तेज हवा के साथ बादलों की गरजना होने लगी।
less than 1 minute read
May 22, 2021
फलोदी में तेज हवा के साथ बारिश
फलोदी में तेज हवा के साथ बारिश

फलोदी (जोधपुर). दिनभर गर्मी के परेशानी के बाद रात को पौने नौ बजे झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। रात करीब सवा आठ बजे अचानक से मौसम बदल गया और तेज हवा के साथ बादलों की गर्जना होने लगी।

दूर से बिजली के कौंधेने की चमक धीरे-धीरे आगे बढ़ी और बादलों की तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरु हो गया। बारिश के कारण सड़कें पानी से तर हो गई और छतों की नालियों से पानी की परनाले बहने लगी।

दिनभर रही गर्मी

दिन की शुरुआत में तेज हवा चलने और बादल छाने से मौसम सुहावना लग रहा था, लेकिन सुबह दस बजे के बाद सूरज की तलख किरणों के सम्पर्क में आने से हवा गर्म हो गई और लू के थपेड़े चलने लगे। दोपहर में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया, जिसने आमजन की परेशानी बढ़ गई। लोगों ने कूलर व पंखों के सहारे गर्मी से बचने का जतन किया।

जानकारों के अनुसार मौसम में आ रहे बदलाव से मौसमी बीमारियां बढऩे की आशंका है, जिससे कोविड महामारी का ग्राफ अधिक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को फलोदी में अधिकतम 40.6 डिग्री व न्यूनतम 27.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

लोहावट में मौसम बदला
लोहावट. मौसम के मिजाज में आए बदलाव से शुक्रवार रात को आसमान में गर्जना के साथ बिजलियां चमकती नजर आई। यहां पर सुबह से ही तेज हवा चली। दोपहर में गर्मी के तेवर तीखे रहे। गर्मी से लोगों के हाल बेहाल रहे। रात को मौसम में एकाएक बदलाव आया। समाचार लिखे जाने के दौरान आसमान में गर्जना के बिजली चमकते नजर आई।

Published on:
22 May 2021 01:22 am