जोधपुर

Jodhpur Cylinder Blast : 35 लोगों की मौत के कारण रुकी थी शादी, अब साढ़े सोलह महीने बाद बजी शहनाई

गैस त्रासदी में दूल्हा सुरेंद्र सिंह बुरी तरह से झुलस गया था, लेकिन उपचार के बाद उनकी जान बच गई थी। अपने पिता सहित परिवार के पांच सदस्यों को खो दिया था।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2024, 9:04 AM IST
Feature image

Jodhpur Cylinder Blast : जोधपुर जिले के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भूंगरा गैस त्रासदी के 16 माह 15 दिन बाद जख्मों पर मरहम लगा है। गैस त्रासदी में काल का ग्रास बने सगत सिंह के घर में पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी की शहनाई बजने से पूरे गांव में खुशी आ गई है।

गौरतलब है कि 8 दिसंबर, 2022 को भूगरा गांव निवासी सगत सिंह के घर उनके पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी समारोह था। दूल्हा सुरेंद्र सिंह की बारात रवाना होने की तैयारी चल रही थी। परिवार के सदस्यों सहित गांव से आए मेहमानों एवं ग्रामीणों में जश्न का माहौल था।

सगत सिंह के आंगन में दूल्हा बने सुरेंद्र सिंह की बारात रवाना होने से पहले नेतरा की रस्म चल रही थी। पास में शहनाइयों बज रही थी। अचानक घर के आंगन में रखे गैस सिलेंडर में गैस रिसाव होने से एक धमाके के साथ पूरे घर को गैस त्रासदी ने घेर लिया। लोग कुछ समझ पाए तब तक पूरे घर में आग लग गई। खुशियों का माहौल माता में बदल गया था। आगजनी में 54 लोग झुलस गए थे। इन सभी को जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान 35 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

फिर बजी घर में शहनाई

इस गैस त्रासदी में दूल्हा सुरेंद्र सिंह बुरी तरह से झुलस गया था, लेकिन उपचार के बाद उनकी जान बच गई थी। अपने पिता सहित परिवार के पांच सदस्यों को खो दिया था। इस गैस त्रासदी के 16 माह 15 दिन बाद मंगलवार को पुनः स्वर्गीय सगत सिंह के घर शादी की शहनाई बजी। सुरेंद्र सिंह दूल्हा बना। मंगलवार को दूल्हा बने बने सुरेंद्र सिंह की बारात बाड़मेर में खोखसर गांव विजय सिंह के घर पहुंची जहां ओम कंवर के साथ सुरेंद्र सिंह शादी के बंधन में बाधे।

विधायक सहित ग्रामीणों ने दी बधाई

अपनों को खोने के बाद शादी के बंधन में बंधे सुरेंद्र सिंह को शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, गोगा देव राजपूत समाज के सचिव भगवान सिंह तेना, सरपंच सेलूकवर कान सिंह सहित ग्रामीणों दूल्हा सुरेंद्र सिंह को बधाई दी है।

Updated on:
24 Apr 2024, 9:04 AM IST
Published on: