26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की हॉट सीट पर कंगना के आज 2 रोड शो, रविंद्र सिंह भाटी को टक्कर देने के लिए बनाया ये प्लान

इससे पहले फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को जोधपुर और पाली में रोड शो किया था। जोधपुर में रात को उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह शेखावत के लिए मत व समर्थन मांगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 24 Apr 2024, 8:03 AM IST

Lok Sabha Elections 2024 : बाड़मेर। राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थम जाएगा। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत लगातार दूसरे दिन राजस्थान में जलवा बिखेरती नजर आएंगी। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आज जैसलमेर और बाड़मेर में रोड शो करेंगी। वे यहां भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में वोट मांगेंगी। खास बात ये है कि राजस्थान की सबसे हॉट सीट बाड़मेर—जैसलमेर में निर्दलीय प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने ये खास प्लान बनाया है।

बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। पीएम मोदी की चुनावी सभा के बाद तो यहां निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को रोकने के लिए स्टार प्रचारकों की फौज लगी हुई है। WWF के सुपरस्टार दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली की एंट्री के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत यहां आ रही है।

सीट एक और रोड शो दो

जानकारी के मुताबिक कंगना रनौत सुबह 9.05 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से जैसलमेर के लिए रवाना होंगी। वे सुबह 10.05 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहां से सुबह 10.20 बजे हनुमान चौराहा पहुंचेगी। वे यहां हनुमान चौराहे से गड़ीसर चौराहा तक रोड शो करेंगी। इसके बाद कंगना रनौत सुबह 11.20 बजे विशेष विमान से बाड़मेर के लिए रवाना होंगी। जहां पर रोड शो करेंगी।

बाड़मेर में ऐसा माहौल पहले कभी नहीं

बाड़मेर अब तक सोशल स्ट्रक्च यानि जातिगत समीकरण पर चुनाव लड़ता रहा है। जिसमें जातीय वोटों का गणित साधना और फिर उनकी बैठकों में हल्के और कुछ गर्म माहौैल में चुनाव हुआ है लेकिन, इस बार यह सोशल मीडिया का युद्ध ऐसा शुरू हुआ है कि यहां पर अब चुनाव किसी रण से कम नहीं है। आखिरी दिनों में गांव-गांव में भीड़-भड़ाका-जुबानी जंग-डायलॉग और एक-एक वोट को घेरने की व्यूह रचना ने प्रदेश की सबसे हॉटसीट बनी बाड़मेर में राजनीति का पारा 50 डिग्री पार पहुंचा दिया है।

कल जोधपुर और पाली में किया रोड शो

बता दें कि इससे पहले फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को जोधपुर और पाली में रोड शो किया था। जोधपुर में रात को उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह शेखावत के लिए मत व समर्थन मांगा। इस दौरान कंगना की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए। इससे पहले शाम को पाली में रोड शो किया।

राजस्थानी साफा पहने दिखीं कंगना

कंगना ने पाली में बीजेपी प्रत्याशी पीपी चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया है। कंगना को देखने के लिए शहर भर से भीड़ जुटी। राजस्थानी साफा पहने कंगना हाथ लहराकर भीड़ को बार-बार अभिवादन करती रहीं। बीच-बीच में वह लोगों को ऑटोग्राफ भी देती रहीं।