जोधपुर

मौसमी बीमारियों के मद्देनजर प्रदेश भर में होगा घर-घर सर्वे

प्रदेश में हुई बारिश के बाद मौसमी बीमारियां बढऩे की आशंका बढ़ चुकी है। डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियों ने दस्तक दे दी है। राज्य सरकार ने सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को घर-घर सर्वे कराने के लिए कहा है।
less than 1 minute read
Ayurved college
Ayurved college

जोधपुर. प्रदेश में हुई बारिश के बाद मौसमी बीमारियां बढऩे की आशंका बढ़ चुकी है। डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियों ने दस्तक दे दी है। राज्य सरकार ने सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को घर-घर सर्वे कराने के लिए कहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि समस्त जिलों में एंटी लार्वा गतिविधियां कराई जाए। इसके अलावा घर-घर जाकर खांसी-जुकाम व बुखार के मरीज चिन्हित किए जाएं।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को स्काउट-गाइड, स्वयंसेवी संस्थाओं, एएनएम व नर्सिंगकर्मियों का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए है। विभाग को होर्डिंग बोर्ड, फ्लैक्स लगाने व आमजन को जागरुक करने का भी कार्य करना होगा। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाने के निर्देशस्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाने के निर्देश दिए है। ताकि इस दिन घर-सडक़ पर पानी नहीं उड़ेला जाए। पानी से भरे पात्रों को खाली रखा जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रशासन से समन्वय बैठाने के लिए कहा है।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को स्कूल, कॉलेज, कार्यालय व सार्वजनिक स्थानों पर जाकर आमजन को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरुक करने के लिए भी कहा गया है। हर जिले में रेपिड रेस्पांस टीम व कंट्रोल रुम स्थापित होगा। जो 24 घंटे संचालित होगा। इसके अलावा निजी अस्पतालों को भी स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर रोगियों की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

Published on:
04 Sept 2019 04:48 pm