जोधपुर

Rajasthan : पति-पत्नी का शादी में हुआ आमना-सामना, बस फिर क्या था चले लात-घूंसे, वजह जानेंगे तो कहेंगे हद कर दी

Rajasthan Crime News : जोधपुर का एक मामला जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया। एक पति-पत्नी का एक शादी समारोह में आमना-सामना हुआ। अचानक दोनों बिफर गए। फिर क्या था जमकर मारपीट हुई। यही नहीं दोनों पक्षों में लात घूंसे तक चले।
2 min read
Rajasthan Jodhpur Husband wife came in marriage then what was there kicking and punching know reason then you will say crossed limit
बस फिर क्या था चले लात घूंसे, वजह जानेंगे तो कहेंगे हद कर दी

Rajasthan Crime News : जोधपुर में एक शादी समारोह में पति-पत्नी आमना-सामना हुआ। दोनों के परिजन भी साथ में थे। फिर पत्नी ने अपनी 2 साल की बेटी को देखा। मां की ममत्व जग गई। वह अपनी बेटी को अपने घर ले चलने की जिद करने लगी। पर उसका पति और उसके घरवाले इसके लिए तैयार नहीं हुए। बात में बात निकलती चली गई। थोड़ी देर में शादी समारोह जंग का अखाड़ा बन गया। दो परिवारों में जमकर लात घूंसे चले। यहां तक महिलाएं भी आपस में मारपीट करने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठियों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया मारपीट की घटना शुक्रवार को झालामंड क्षेत्र के हनुमान नगर में हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मामला दर्ज करवाया दिया है।

बेटी को मां के पास भेजने से दिनेश ने किया इनकार

थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया प्रजापत परिवार का शादी समारोह था। दिनेश प्रजापत की 2 साल की बेटी और परिवार शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दिनेश की पत्नी सुमन प्रजापत भी अपने मायके के परिवार के साथ शादी में शामिल हुई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच सालभर से मनमुटाव चल रहा है। इस वजह से दोनों अलग रह रहे हैं। इस दंपति की 2 साल की बेटी है। पिता की गोद में बेटी को देखकर मां की ममता जाग गई। वह बेटी को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी। पर दिनेश के परिवार ने साफ इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें -

दोनों परिवारों में जमकर झगड़ा हुआ

अब मामले ने गरमी पकड़ी। दोनों परिवारों में झगड़ा शुरू हो गया। ससुराल और पीहर पक्ष आपस में एक दूसरे पर हमला करने लगे। जमकर लात घूसों की भी बरसात हुई। दोनों पक्षों की महिलाएं भी आपस में मारपीट करने लगी। मारपीट में सुमन की मां मूमल, मामा पप्पू राम घायल हो गए। घायलों का मेडिकल करवा गया। मारपीट की घटना का वीडियो शनिवार की दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -

Published on:
19 May 2024 06:27 pm