जोधपुर

पाई स्कूल ओलंपिक्स के दूसरे दिन पैंतरे आजमाने उतरे खिलाड़ी, ये हैं लेटेस्ट अपडेट्स

बुधवार को शुरू हुए विभिन्न मैचों में खिलाड़ी पूरे जोर-शोर के साथ जुटे हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2017, 10:40 AM IST
pie school olympics
rajasthan patrika pie school olympics in jodhpur, sports events in jodhpur, gaushala maidan of jodhpur, pie school olympics, sports news, jodhpur news

जोधपुर . रस्साकशी में जीत की खींचतान, कबड्डी के दांव-पेच सहित विभिन्न खेलों में हार-जीत की कशमकश बुधवार को स्कूली खेल के महाकुंभ पाई ऑलंपिक में देखने को मिल रही है। इस दौरान शहर के करीब 165 विद्यालयों के आठ हजार बच्चे जीत के लिए जोश दिखाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को शुरू हुए विभिन्न मैचों में खिलाड़ी पूरे जोर-शोर के साथ जुटे हुए हैं। आज सुबह शुरू हुए 200 मीटर सीनियर वर्ग के छात्र-छात्रा दोनों वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले पूरे हुए। 200 मीटर जूनियर वर्ग के मुकाबले अब शुरू हुए हैं। सेंट जॉन्र्स ने बोधि इंटरनेशनल को 1 गोल से हराया। दूसरा मैच केवी एयरफोर्स और डीपीएस पाली रोड के बीच शुरू हुआ है। खो-खो खेल में सेंट पॉल झालामंड और सरस्वती बाल वीणा भारती स्कूल सूरसागर के बीच चल रहा है। इसमें सेंट्रल झालामंड स्कूल आगे चल रही है। वहीं कबड्डी का मैच डीपीएस और गणेश स्कूल के बीच चल रहा है। हिंदुस्तान जिंक (जिंक ऑफ इंडिया) 'पाई' पत्रिका इन एजूकेशन व बच्छराज यूनिफॉर्म के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग की संयुक्त मेजबानी में आयोजित इस स्कूली ऑलंपिक में खिलाडि़यों सहित दर्शकों का रोमांच भी परवान पर है।

सीनियर छात्र वर्ग में अमन तिवारी ने जीता गोल्ड

जोधपुर में चल रहे पाई स्कूल ओलंपिक के दूसरे दिन गोला फेंक सीनियर वर्ग 18 वर्ष के छात्रों के नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें वंदना पब्लिक स्कूल के अमन तिवारी ने 11.43 मीटर की दूरी तक गोला फेंक कर गोल्ड जीता। वंदना पब्लिक स्कूल के ही संजीत 9.58 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोड़ता के छात्र दुर्जन सिंह ने 8.76 मीटर तक गोला फेंक तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हुई थी रंगारंग शुरुआत


इस खेल महाकुंभ की शुरुआत मशाल जुलूस और पुलिस बैंड की सलामी परेड की स्वर लहरियों के साथ मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि व राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश गोपालकृष्ण व्यास ने खिलाडिय़ों के मार्चपास्ट की सलामी ली थी। वरिष्ठ न्यायाधीश व्यास ने जैसे ही मंच से खेल महाकुंभ की शुरुआत की घोषणा की, तो मैदान में मौजूद खिलाडि़यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इसके साथ ही उनमें जीत का जुनून छलक पड़ा। उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और पाश्चात्य नृत्य ने मौजूद दर्शकों का मन मोहा।

मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार


- सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के लिए स्कूल को ट्रॉफी।
- सबसे ज्यादा मैच जीतने के लिए स्कूल को ट्रॉफी।
- सुपर स्कूल ट्रॉफी, पाई स्कूल ऑलंपिक के ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर स्कूल को ट्रॉफी।

Published on: