
उप विजेता टीम का स्वागत
कोटा . गंगापुर सिटी में 13 से 19 नवम्बर तक आयोजित प्रथम अन्तर महाविद्यालयी बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता रही राजकीय वाणिज्य कन्या महाविद्यालय की टीम का कोटा पहुंचने पर प्राचार्य सुषमा आहूजा व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवांगी सोनी ने माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। टीम मैनेजर हितेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया की कप्तान दिव्या हाड़ा को वूमन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
विजेता टीम का सम्मान
गंगापुर सिटी में आयोजित अन्तर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में कोटा के राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय की टीम विजेता रही। छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा ने बताया कि टीम के कोटा पहुंचने पर महाविद्यालय में गर्मजोशी के साथ ढोल बजाकर व सभी खिलाडि़यों का मुंह मीठा कर स्वागत किया गया।
हॉकी टीम घोषित, आज होगी रवाना
अजमेर में 22 से 24 नवम्बर को होने वाली 8वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता के लिए कोटा टीम की घोषणा सोमवार को की गई। टीम मंगलवार को अजमेर के लिए रवाना होगी। कोटा हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष बलतेज सिंह बराड व सचिव सुमेर सिंह कछावाह ने 8 से 10 नवम्बर के बीच आयोजित ट्रायल के आधार पर टीम की घोषणा की। टीम की कमान सुनील शर्मा को सौंपी गई है, उप कप्तान प्रेमप्रकाश को बनाया गया है।
इनका हुआ चयन : निखिल सिंह, दीपक निनामा, जियाउल हक, राहुल मीणा, प्रेमप्रकाश, सुनील शर्मा, श्याम सिंह, हेमन्त चतुर्वेदी, गजेन्द्र सिंह, अताऊल हक, भूपेंद्र सिंह, कौशल वैष्णव, शाहरुख़ खान, मोहित अंसारी, दानिश खान, सौरभ सेन, नवीन शर्मा व मनोज से।
राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में मोहित का चयन
शिव ज्योति सीनियर सैकण्डरी स्कूल रथकांकरा कोटा के छात्र मोहित बैरागी का जोधपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर टाइम ट्रायल में बैक स्ट्रोक तैराकी प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
निदेशक महेश गुप्ता ने बताया कि मोहित बैरागी ने 62वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 1 रजत, राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी दावेदारी बनाए रखी। मोहित के कोटा पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने स्वागत किया।
Published on:
21 Nov 2017 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
