जोधपुर

कुल पदों की संख्या 11, लेकिन आरक्षित किए 23 पद ! जोधपुर में कांस्टेबल भर्ती में बड़ी गलती का खुलासा

राजस्थान पुलिस में 13,142 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी, जोधपुर में 793 पदों पर होनी है कांस्टेबल भर्ती।
2 min read
May 26, 2018
Rajasthan Police Recruitment 2018: Mistake in Constable Recruitment in Jodhpur

जोधपुर। अगर आप कम पढ़े लिखे है और सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए अच्छा अवसर है क्योंकि राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के 13,142 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए है। जिसके लिए शैक्षिक योग्यता 8वीं, 10वीं और 12वीं है, उम्मीदवार अपनी इच्छा से इनके लिए अप्लाई कर सकते है। जी हां, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 13,000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को कांस्टेबल के 13,142 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। जोधपुर पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर ग्रामीण, आरएसी प्रथम बटालियन जोधपुर व जीआरपी जोधपुर में 793 पदों पर भर्ती होगी। इनमें कांस्टेबल चालक, बैंड व घुड़सवार के पद शामिल है।

वही भर्ती निकलने के कुछ देर बाद ही भर्ती के पदों में गलती होने का मामला सामना आया है। जिसकी वजह से आरएसी में पदों को लेकर अभ्यर्थी असमंजस में है। आपको बता दें कि जोधपुर आरएसी में ड्राइवर के पदों में मुख्यालय से गलती हुई है, इसको लेकर अभ्यर्थियों भी असमंजस में है। गौरतलब है कि आरएसी प्रथम बटालियन में ड्राइवर के 11 पद बताए गए है, जबकि श्रेणीवार दिए गए पदों का योग 23 हो रहा है। ऐसे में मुख्यालय को इस गलती को सुधारना होगा।

ये है जोधपुर में कांस्टेबल पदों में भर्ती की संख्या -

कांस्टेबल सामान्य-

जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में 495 पदों पर भर्ती होगी। तो वही जोधपुर ग्रामीण में 146 पदों पर भर्ती होनी है। आरएसी प्रथम बटालियन में 39 पद व जीआरपी जोधपुर में 64 पदों पर भर्ती होनी है। इन सभी पदों की संख्या को सामान्य, ओबीसी, एससी,एसटी व एमबीसी श्रेणी में विभाजित कर आरक्षित किया गया है।

कांस्टेबल चालक -

जोधपुर आयुक्तालय में भर्ती के लिए 5 पद है, जिनमें से एक पद सामान्य, 3 एससी व 1 पद एसटी के लिए है। ग्रामीण में 25 पद है, इनमें से 4 सामान्य, 6 ओबीसी, 8 एससी व 7 एसटी के लिए है। वही आरएसी में 11 पद बताए गए है लेकिन श्रेणीवार 6 पद सामान्य, 7 ओबीसी, 5 एससी व 5 एसटी के लिए बता रखे है और इनका योग 23 हो रहा है। जिससे अभ्यर्थियों भी असमंजस में है।

कांस्टेबल बैंड -

आयुक्तालय में केवल एक पद है जो ओबीसी कोटे में है। आरएसी में 6 पद है जबकि ग्रामीण में कोई पद नहीं है।

घुड़सवार -

इसके लिए केवल आयुक्तालय में एक पद है जो एससी के लिए है। ग्रामीण व आरएसी में कोई पद नहीं है।

Published on:
26 May 2018 12:15 pm