जोधपुर

Rajasthan Roadways: राजस्थान में जल्द दौड़ेंगी रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें, इस शहर को मिलेगी 20 नई बसों की सौगात

Rajasthan Roadways Electric Bus: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए राजस्थान रोडवेज अब इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। रोडवेज ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

2 min read
Mar 30, 2026
इलेक्ट्रिक बस। पत्रिका फाइल फोटो

जोधपुर। दिनों दिन बढ़ते जा रहे प्रदूषण पर ब्रेक लगाने में अब राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) भी भूमिका निभाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए रोडवेज अब इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। राज्य मुख्यालय के निर्देश पर रोडवेज ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अगर सब ठीक ठाक रहा तो जल्द ही जोधपुर की सड़कों पर रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। प्रस्तावित योजना के तहत इन बसों को शहर के व्यस्त और प्रदूषण प्रभावित रूटों पर प्राथमिकता से चलाया जाएगा। योजना के तहत जोधपुर डिपो को 20 बसें जल्द मिलने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Rail Project: 25 साल में 7 सर्वे, फिर भी इन रूटों पर नहीं बिछी रेल लाइन, जानें क्यों अटके करोड़ों के प्रोजेक्ट?

इलेक्ट्रिक बसों को अजमेर रुट पर चलाने की योजना

इलेक्ट्रिक बसों के चलने के बाद यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। जोधपुर को मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को अजमेर रुट पर चलाने के लिए प्राथमिता दी जाएगी। इससे दोनों शहरों के बीच सफर अधिक सुविधाजनक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल होगा।

चार्जिंग सुविधाएं होंगी विकसित

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे की तैयारी को लेकर काम चल रहा है। रोडवेज प्रबंधन ने रोडवेज डिपो परिसर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए जोधपुर डिस्कॉम से 33 केवी बिजली कनेक्शन की मांग की है। अधिकारियों के अनुसार, पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने के बाद ही चार्जिंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे बसों का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

ग्रीन एनर्जी लक्ष्य

इलेक्ट्रिक बसों के आने से डीजल पर निर्भरता घटेगी और शहर के वायु गुणवत्ता स्तर में सुधार होगा। साथ ही, ध्वनि प्रदूषण भी घटेगा। यह पहल सरकार के ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को भी मजबूती देगी। इलेक्ट्रिक बसें न केवल परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाएंगी, बल्कि जोधपुर को स्वच्छ और हरित शहर बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। वहीं, शहरवासियों को भी नई सुविधा मिलेगी।

जोधपुर डिपो की वर्तमान फैक्ट फाइल

  • 105 बसें जोधपुर डिपो में।
  • 72 रोडवेज अधिकृत बसें, जो सभी ब्लूलाइन, थ्री बाइ टू।
  • 2 स्लीपर बसें अनुबंध वाली बस।
  • 3 बसें स्टारलाइन टू बाइ टू।
  • 28 बसें ब्लूलाइन।

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी ई बसें

इ व्हीकल को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शामिल करने की योजना है। उसी के अनुरुप मुख्यालय के निर्देशनुसार रोडवेज के बेड़े में ई बसें शामिल की जाएगी।
उम्मेदसिंह, मुख्य प्रबंधक, जोधपुर रोडवेज

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: राजस्थान में 1 अप्रेल से हो जाएंगे बड़े बदलाव, सरकार ने पूरी की तैयारी, जानें क्या-क्या बदलेगा

Also Read
View All

अगली खबर