
जोधपुर. राजस्थान के प्रथम ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्म सिनेमास्थानÓ की लांचिंग मंगलवार को होटल निक्की इंटरनेशनल में की गई। रिफ फिल्म क्लब की ओर से शुरू किया गया राजस्थानी भाषा पर केंद्रित यह ओटीटी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ ॉर्म मुख्य रूप से भारत और विदेशों से शॉर्ट फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो एल्बम, फ ीचर फिल्म्स, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन और रीजनल फि ल्मस भी प्रदान करता है।
सिनेमास्थान के संस्थापक सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि यह इसमें अत्यधिक विकसित वीडियो स्ट्रीमिंग तकनीक है और विभिन्न उपकरणों और प्लेटफ ार्मों में अनुभव की गुणवत्ता पर फोकस किया गया है। यह राजस्थान के सिनेमा पर केंद्रित होने के कारण इसे दो शब्दों सिनेमा और राजस्थान के संयोजन से नाम सिनेमास्थान दिया गया है। सिनेमास्थान राजस्थान के कंटेंट को प्राथमिकता देता है। लॉन्चिंग सेरेमनी में चीफ गेस्ट राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा व पूर्व उपनिदेशक जनसंपर्क विभाग आनंद राज व्यास ने पोस्टर का विमोचन किया। अगले 3 महीनों में सिनेमास्थान राजस्थान आधारित कंटेंट के साथ उपलब्ध होगा।