जोधपुर

Good News: राजस्थान में जल्द दौड़ेंगी 50 अत्याधुनिक डबल-डेकर ई-बसें, 299 करोड़ रुपए की लागत, सफर होगा आसान

Electric Double Decker Buses: राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार 299 करोड़ रुपए की लागत से 50 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें खरीदने जा रही है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर

जोधपुर। शहर के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। वर्ष के अंत तक शहर में इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें शुरू करने की तैयारी है। इस योजना के तहत जोधपुर को 10 अत्याधुनिक डबल-डेकर ई-बसें मिलने की संभावना है।

राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी यात्रा को आसान और आकर्षक बनाना है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बड़े बस स्टैंडों को आपस में जोड़ने के लिए इन बसों का संचालन प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Infra News: जयपुर-अजमेर के बीच 910 करोड़ से बनेगी 89 KM लंबी सिक्स लेन रोड, 1 घंटे कम हो जाएगी दूरी

जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने हाल ही में 50 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है। कुल 299 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी जाने वाली इन बसों में से 30 बसें जयपुर, जबकि जोधपुर और उदयपुर को 10-10 बसें दी जाएंगी।

लो-फ्लोर ई-बसों से अलग

ये बसें प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत खरीदी जा रही लो-फ्लोर ई-बसों से अलग होंगी। जहां लो-फ्लोर ई-बसों के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है, वहीं डबल-डेकर बसों का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण शहर होने के कारण जोधपुर में इन बसों का संचालन खास रूटों पर किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा

इससे पर्यटक शहर के प्रमुख स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार का मानना है कि जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे प्रमुख पर्यटन शहरों में डबल-डेकर ई-बसों की शुरुआत से सार्वजनिक परिवहन का अनुभव बेहतर होगा और शहरों में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Israel-Iran War: ओमान में ड्रोन हमला, राजस्थान के मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Also Read
View All

अगली खबर