जोधपुर

मानसून का ब्रेक खत्म, राजस्थान में झमाझम शुरू, 20 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट जारी

Rajasthan Monsoon Update : सिस्टम बना, भरतपुर, कोटा-बारां में हल्की बरसात, आज से 20 जिलों में बरसात की संभावना, यलो अलर्ट जारी
less than 1 minute read
rajasthan monsoon
मानसून का ब्रेक खत्म, राजस्थान में झमाझम शुरू, 20 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट जारी

जयपुर। लम्बे ब्रेक के बाद राजस्थान में मानसून की वापसी हुई है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा-आंध्रप्रदेश तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके असर से भरतपुर, कोटा व बारां में मंगलवार को हल्की बरसात हुई। कोटा में दिनभर उमस भरी गर्मी रही। शाम को बादल छाए और रिमझिम बारिश हुई। जिले में पीपल्दा कस्बे में 10 मिनट हल्की बारिश हुई। वहीं बारां जिले में आंधी के साथ मध्यम दर्जे की बरसात हुई।

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में यह सिस्टम छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ेगा। बुधवार से अगले कुछ दिन के लिए 18-20 जिलों में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां 7-8 सितंबर को जारी रहने की संभावना है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में आगामी दो-तीन दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा 7-8-9 सितंबर को छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सरहदी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा, जबकि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

इन जिलों में आज बरसात का यलो अलर्ट

अलवर, बांसवाडा, बारां, भरतपुर, भीलवाडा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, टोंक, उदयपुर।

Published on:
05 Sept 2023 08:33 pm