जोधपुर

Rape Case: युवक ने पड़ोसी महिला का नहाते हुए का वीडियो बनाकर किया बलात्कार, फिर करवाया गर्भपात, ये है मामला

Rape Case: अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर बलात्कार व देह शोषणब्लैकमेलिंग से गर्भवती होने पर गर्भपात करवाने का आरोपनहा रही महिला का वीडियो-फोटो बनाए, ब्लैकमेल कर देह शोषण
less than 1 minute read
Jun 05, 2022
Feature image

Rape Case: जोधपुर. जिले में एक युवक ने पड़ोसी महिला का नहाते हुए का अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए और फिर बलात्कार के बाद ब्लैकमेल कर देह शोषण करने लग गया। महिला के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। आखिर में महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार एक महिला की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ बलात्कार व ब्लैकमेलिंग करने का मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। आरोप है कि गत 25 फरवरी को वह घर में अकेली थी। इस दौरान वह नहा रही थी। तब पड़ोसी युवक वहां आया और नहा रही महिला का चुपके से वीडियो व फोटो बना लिए। फिर फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला से बलात्कार किया। इसके बाद वह ब्लैकमेल कर उसका देह शोषण करने लग गया। इससे वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे कुछ गोलियां दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया। खून अधिक बहने से उसे कमजोरी आ गई।

युवक ने उसे जाने से मारने की धमकियां भी दी। आखिर में तंग व परेशान होकर महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जोधपुर. जिले में एक युवक ने पड़ोसी महिला का नहाते हुए का अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए और फिर बलात्कार के बाद ब्लैकमेल कर देह शोषण करने लग गया। महिला के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। आखिर में महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। युवक ने उसे जाने से मारने की धमकियां भी दी। आखिर में तंग व परेशान होकर महिला थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Published on:
05 Jun 2022 07:53 pm