जोधपुर

बलात्कार व अश्लील वीडियो बनाए, पति ने टांके में कूदकर जान दी

- ट्रक लेकर बाड़मेर निकला आरोपी चालक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Sep 18, 2021
बलात्कार व अश्लील वीडियो बनाए, पति ने टांके में कूदकर जान दी
बलात्कार व अश्लील वीडियो बनाए, पति ने टांके में कूदकर जान दी

जोधपुर.
जिले के एक गांव में महिला से बलात्कार व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की धमकियों से परेशान होकर पति ने टांके में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने बलात्कार व आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि गत 12 सितम्बर की रात एक महिला को सुनसान जगह ले जाने के बाद एक व्यक्ति ने बलात्कार किया था। रातभर महिला को बंधक बनाकर रखा गया। उसने अश्लील वीडियो व फोटो भी ले लिए। बलात्कार के बारे में किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। महिला घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई।

पति ने आरोपी को फोन लगाकर विरोध जताया। तब आरोपी ने पति को भी पत्नी के अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकियां दी थी। इससे व्यथित होकर पति ने घर में बने टांके में कूदकर जान दे दी थी। महिला के चिल्लाने पर आस-पास के ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला था, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंप दिया था। इस बीच, गुरुवार को पीडि़ता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ बलात्कार व अश्लील वीडियो-फोटो से ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बयान दर्ज किए और मेडिकल कराया।

तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच, आरोपी अपनी ट्रक लेकर बाड़मेर की तरफ से निकल गया था। पुलिस ने पीछा कर बालोतरा के पास से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
18 Sept 2021 12:23 am
Published on:
18 Sept 2021 12:23 am