जोधपुर

आइसक्रीम खिलाने के बहाने बच्ची से किया बलात्कार

- बासनी की डर्बी कॉलोनी में वारदात - नग्न हालत में युवक को पीटा और पुलिस को सौंपा - पीडि़ता व आरोपी एम्स में भर्ती
less than 1 minute read
Rape of the girl by the excuse of feeding ice cream
आइसक्रीम खिलाने के बहाने बच्ची से किया बलात्कार

जोधपुर. बासनी थानान्तर्गत डर्बी कॉलोनी में बुधवार शाम एक श्रमिक आठ साल बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कमरे में ले गया और बलात्कार किया। बच्ची की तलाश कर रहे परिजन आरोपी के कमरे पहुंचे तो बच्ची लहुलूहान हालत में नजर आई। कॉलोनी के लोगों ने नग्न हालत में ही आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। थानाधिकारी संजय बोथरा ने बताया कि बच्ची के पिता मजदूरी करने फैक्ट्री और मां खाने-पीने का सामान लेने बाजार गई थी। मौका पाकर मूलत: उत्तर प्रदेश हाल डर्बी कॉलोनी निवासी अखिलेश यादव (30) घर के बाहर खेल रही बच्ची को आइसक्रीम खिलाई और फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। शाम सात बजे पिता फैक्ट्री से घर लौटे तो पुत्री नहीं मिली। आस-पास तलाश के बाद पता लगा कि अखिलेश बच्ची को आइसक्रीम खिला रहा था। वे उसके कमरे पर गए जो अंदर से बंद था।

धक्का देकर दरवाजा खोला तो अखिलेश नग्न और बच्ची खून से लथपथ थी। पिता ने किसी तरह बच्ची को संभाला और मां को साथ लेकर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए। थानाधिकारी बोथरा ने देर रात उसे एम्स में भर्ती कराया। पीडि़ता की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

Published on:
07 Mar 2019 01:38 am