जोधपुर

आरबीएसके में सराहनीय कार्य करने वाले टीमें सम्मानित

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक
less than 1 minute read
Feb 13, 2021
आरबीएसके में सराहनीय कार्य करने वाले टीमें सम्मानित
आरबीएसके में सराहनीय कार्य करने वाले टीमें सम्मानित

जोधपुर. नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन शनिवार को सीएमएचओ कार्यालय सभागार में हुआ। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने कहा कि स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा जटिल बीमारियों से ग्रसित बच्चों की स्क्रीनिंग कर इलाज के लिए टीमों को निर्देशित किया। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया की कोरोना महामारी के चलते भी कोविड गाइडलाइन के अनुसार जून 2020 से लगातार आंगनबाडियों पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस वर्ष अब तक जन्मजात हृदय रोगों से ग्रसित 30 बच्चों का ऑपरेशन हो चुका है और जोधपुर 258 ऑपरेशन करवा कर प्रदेश में प्रथम पायदान पर काबिज है। सराहनीय कार्य करने वाली टीमों को सम्मानित भी किया गया। जिसके अंतर्गत बालेसर ए टीम को सर्वाधिक सर्जरी के लिए, ओसिया बी टीम को सर्वाधिक स्क्रीनिंग के लिए, सिटी ए टीम को उत्कृष्ट योगदान के लिए तथा डीईआईसी स्टाफ को बच्चों के उपचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह व सर्टिफि केट प्रदान किए गए। अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक दाधीच को प्रशस्ति पत्र व सर्टिफि केट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।

Published on:
13 Feb 2021 08:47 pm