
भाजपा शहर जिला संगठन चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी सोमवार को जोधपुर आएंगे। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने बताया कि देवनानी सुबह सर्किट हाऊस में मण्डल चुनाव अधिकारियों और सह अधिकारियों के साथ आवेदन प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे और दोपहर 1 बजे बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग संख्या 125 पर रविवार दोपहर को आगोलाई बस स्टैंड पर बाइक लेकर जा रहे एक युवक को पीछे से तेज गति से आए एक ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
बनाड़ थानान्तर्गत जाजीवाल बिश्नोइयान में समाज विशेष के संत पर अश्लील टिप्पणी करने और वीडियो व फोटो वायरल करने के मामले में एक और एफआइआर दर्ज की गई है। गुजरात में वापी के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पर दो दिन पूर्व भी पुलिस ने इसी मामले में एफआइआर दर्ज की थी।
प्रतापनगर थानान्तर्गत करणी कॉलोनी स्थित सूने मकान के ताले तोडकऱ चोरों ने लाखों के आभूषण चुरा लिए। वारदात के तीन दिन बाद मामला दर्ज कराया गया है।
प्रदेश में असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से खेतों में सूखने के लिए रखी खरीफ फसलों में हुए नुकसान की भरपाई प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजना के तहत होगी। योजना के तहत प्रभावित किसान को आपदा के 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को टोल फ्री नम्बर पर तथा लिखित में अधिकतम सात दिन में बैंक व कृषि विभाग को सूचना देगी होगी।
शहर में डेंगू थम नहीं रहा। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में रविवार को 16 और मरीजों को डेंगू हुआ है। 8 मरीज भर्ती चल रहे हैं।
उत्तरी-पूर्वी हवाओं की वजह से थार प्रदेश में अब सुबह व रात में सर्दी पडऩे लगी है। रविवार को भी जोधपुर में सुबह नमी का स्तर 82 प्रतिशत तक पहुंच जाने से तापमान अधिक होने के बावजूद सर्दी महसूस हो रही थी।
न्यूनतम 18
..........
वर्ष 2024 तक हर परिवार को नल-जल योजना साकार करने के लिए भारत इजरायल से भी सहयोग लेगा। इसके लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत इजरायल में सोमवार से शुरू हो रही 8वीं वाटेक इजरायल समिट 2019 में शिरकत करेंगे। वे इस समिट के की नोट स्पीकर्स में शामिल हैं।