जोधपुर

दूध के दाम 3 रुपए लीटर घटाएं, पशुआहार के दाम 300 रुपए बढ़े

- दुग्ध उत्पादक किसानों पर दोहरी मार, उपभोक्ता को राहत नहीं  
less than 1 minute read
Jun 06, 2021
दूध के दाम 3 रुपए लीटर घटाएं, पशुआहार के दाम 300 रुपए  बढ़े
दूध के दाम 3 रुपए लीटर घटाएं, पशुआहार के दाम 300 रुपए बढ़े

जोधपुर।

पश्चिमी राजस्थान दुग्ध सहकारी लिमिटेड (सरस) जोधपुर की ओर से 21 फ रवरी के बाद लगातार तीसरी बार दूध के दामों में कमी कर 3 रुपए प्रति लीटर तक दाम घटाए गए है। इस दौरान दूध के दामों में उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी गई। वहीं राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन ने पशु आहार के दामों में प्रति क्विंवटल 300 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी, इससे पशुपालक किसानों पर दोहरा आर्थिक संकट आ गया है। दुग्ध सहकारी समितियों के संचालकों ने किसानों पर डाले गए दोहरे आर्थिक भार पर विरोध प्रकट किया है।

--

तीन बार घटे दाम, उपभोक्ताओं को राहत नहीं

10 मई को 4 फैट व 8.5 एसएनएफ के दूध की प्रति लीटर दर 27.76 रुपए थी, जो 1 जून को घटकर 24.82 रुपए कर दिया है। इससे पहले दूध खरीद के दाम 11 मई व 21 मई को भी घटाए गए थे। डेयरी लगातार किसानों से दूध खरीद के दाम घटा रही है जबकि उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दे रही है। उपभोक्ताओं को पूर्व कीमत पर ही दूध मिल रहा है।

--

पशु आहार के बढ़े 300 रुपए

जहां डेयरी ने दूध खरीद के दाम घटाए है वहीं इसके उलट राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन ने पशु आहार के दाम 300 रुपए बढ़ाते हुए 1982 रुपए से 2282 रुपए क्ंिवटल कर दिए।

-------

लॉकडाउन के कारण खपत कम होने के बावजूद भी हर किसान का दूध खरीदा है। कुछ समय तक यह व्यवस्था रहेगी।

रामलाल विश्नोई, अध्यक्ष

पश्चिमी राजस्थान दुग्ध सहकारी लिमिटेड जोधपुर

-----

मुख्यमंत्री, पशुपालन मंत्री, पश्चिमी राजस्थान डेयरी अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन से दूध खरीद के दाम बढ़ाने व पशुआहार के दामों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।

तुलछाराम सिंवर, प्रान्त प्रचार प्रमुख

भारतीय किसान संघ

Published on:
06 Jun 2021 05:09 pm