
अविनाश केवलिया/जोधपुर. देश के अलग-अलग कोने में रहने वाले प्रवासियों के पलायन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जोधपुर में आने के लिए अब तक 36 हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन करवा लिया है। जबकि यहां से अलग-अलग प्रदेशों में जाने वालों की संख्या करीब 33 हजार है। यह सूची लगातार अपडेट हो रही है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में प्रवासियों के आने पर जिला प्रशासन को इनके क्वारंटीन व स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी।
फैक्ट फाइल
- 32929 कुल लोग है जो जोधपुर से जाना चाहते हैं।
- 2784 लोगों के इनमें से खुद का वाहन है।
- 36746 लोग जोधपुर आना चाहते हैं।
- 7958 लोगों के पास खुद का वाहन है।
जोधपुर में यहां के सर्वाधिक श्रमिक (टॉप 3 प्रदेश)
- 10096 से अधिक श्रमिक व प्रवासी उत्तरप्रदेश जाना चाहते हैं।
- 9244 श्रमिक-प्रवासी बिहार जाने के लिए आवेदन कर चुके हैं।
- 2747 पश्चिम बंगला के लोग फंसे हैं जोधपुर में।
जोधपुर आने वाले लोगों की स्थिति (टॉप 3 प्रदेश)
- 10676 प्रवासी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में फंसे हैं, जो आना चाहते हैं।
- 5019 प्रवासी कर्नाटक से वापस आना चाहते हैं।
- 3550 लोग गुजरात से वापस जोधपुर लौटना चाहते हैं।