
भोजासर थाना प्रभारी दाऊद खान के अनुसार सांवरीज निवासी रेंवतराम पुत्र अजमलराम मेघवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनके छोटे भाई बीराराम का मुकलावा (शादी) करीब 1 साल पूर्व रणीसर निवासी बीरूराम की पुत्री शारदा से हुआ था। ससुराल पक्ष के लोगों ने बीराराम पर दबाव बनाकर करीब तीन माह पूर्व अपने गांव रणीसर ले गए और वहां एक कृषि फार्म पर जहां ससुराल पक्ष का परिवार काम करता है वहां उसे काम पर लगा दिया।
रिपोर्ट मेें आरोप लगाया गया कि बीराराम की पत्नी शारदा, सास कमला, ससुर बीरूराम, प्रकाश, लाखाराम, रेशमा आदि ने मिलकर उसकी हत्या कर दी तथा सबूत नष्ट करने के लिए उसका शव खड़ी फसल में डाल दिया। (कासं)
ससुराल पक्ष ने दर्ज करवाया था मर्ग-
इससे पहले रणीसर निवासी मोहनराम पुत्र बीरूराम मेघवाल ने भोजासर थाने में मर्ग दर्ज करवाकर बताया था कि उसका बहनोई बिरमाराम पुत्र अजाराम ट्यूबवेल पर अचानक बेहोस हो जाने से उसकी मौत हो गई है।
नहीं उठाया शव, आरापियों की गिरफ्तारी की मांग -
मृतक का शव फलोदी लाए जाने के बाद पुलिस ने इसका अंत्य परीक्षण करवाया, लेकिन मृतक के परिजनों ने पांच डॉक्टरों के बोर्ड से वापस पोस्टमार्टम करवाने एवं सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर देर शाम तक भी यह शव नहीं उठाया था। यह शव मोर्चरी में रखा हुआ है।-