जोधपुर

Relief from Water Crisis : जोधपुर की जनता को जल संकट से मिलेगी बड़ी राहत, जलदाय विभाग के ₹2 करोड़ के कंटीन्जेंसी प्लान को मिली मंजूरी

Relief from Water Crisis : जोधपुर में आने वाले दिनों में जल संकट से बड़ी राहत मिलेगी। जलदाय विभाग के ₹2 करोड़ के कंटीन्जेंसी प्लान को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अब 4 किमी नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Relief from Water Crisis : जोधपुर में आगामी दो-तीन माह में संभावित जल संकट को देखते हुए जलदाय विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए विभाग ने 2.08 करोड़ रुपए का कंटीन्जेंसी (आकस्मिक) प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। इससे आने वाले महीनों में लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल सके।

प्लान की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है और इस माह के अंत तक काम शुरू किया जाएगा और मई तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें

CM Bhajanlal Meeting : जयपुर मेट्रो पर सीएम भजनलाल ने दिए नए निर्देश, अरण्य भवन-जगतपुरा एलिवेटेड रोड पर कही बड़ी बात

ये कार्य होंगे

1- सिटी डिवीजन में अलग-अलग स्थानों पर करीब 4 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे जल वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लीकेज जैसी समस्याओं में कमी आएगी।
2- पुराने-खराब हो चुके ट्यूबवेल की जगह नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे, ताकि भूजल स्रोतों का बेहतर उपयोग किया जा सके।
3- विभाग ने 23 स्थानों पर पंप मशीनरी बदलने का भी निर्णय लिया है। वर्तमान में कई पंप सेट पुराने होने के कारण बार-बार खराब हो जाते हैं। इससे जल आपूर्ति प्रभावित होती है। नई मशीनरी लगने से न केवल पानी की सप्लाई नियमित होगी, बल्कि तकनीकी खराबियों में भी कमी आएगी।

इन क्षेत्राें में होंगे काम

1- 39.99 लाख- गोयलों की ढाणी कबीर नगर, भील बस्ती कबीर नगर, तापी बावड़ी, डाइट व्यास पार्क, सरदारपुरा थाना रोड गांधी मैदान, क्रिया का झालरा, प्रताप नगर, बेलदार बस्ती, काली बेरी, हरिजन बस्ती राजबाग, धर्मावतों की बस्ती कबीर नगर ।
2- 59.70 लाख- विद्यानगर मानजी का हत्था, रामबाग नागोरी गेट, डिगाड़ी बीईएसआर कैम्पस, लक्ष्मण नगर डिगाडी, अशोक विहार शिकारगढ़, नरसिंहजी की प्याऊ लालसागर, इन्कम टैक्स कॉलोनी, जसवंत सागर लालसागर, गांधीपुरा, खोखरिया बेरा, जसवंत सागर लालसागर, टयूबवैल चौराहा लालसागर।
3- 49.43 लाख- नारकोटिक्स सेक्टर 18 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर सेक्टर डी, एमएमसी गली, रामेश्वर नगर, जनता कॉलोनी, पाल रोड।- 59.70 लाख।
4- 59.06 लाख- 8वीं रोड सरदापुरा, लड्ढा कॉलोनी के पास, विजय चौक, खीचिंयों का नोहरा, राम नगर माता का थान, लक्ष्मी नगर, महावीर नगर, सिद्धि विनायक नगर, राम नगर, विश्वकर्मा नगर, शास्त्रीनगर, तेजा नगर, बैंक कॉलोनी, लालजी हैण्डीक्राफ्ट वाली गली के अलावा जोधपुर शहर के अन्य स्थान।

मई तक पूरा होगा कार्य

कंटीन्जेंसी प्लान के कार्य इस माह के अंत तक शुरू करवा दिए जाएंगे। जो मई तक पूरा कराने है।
राजेन्द्र मेहता, एसई, पीएचईडी, जोधपुर

ये भी पढ़ें

PMFBY New Update : राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी राहत, अब यह नुकसान भी बीमा कवरेज में शामिल

Updated on:
20 Mar 2026 09:36 pm
Published on:
20 Mar 2026 09:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर