जोधपुर

कोरोना वायरस के आतंक से बंद हुए मंदिरों के कपाट, पर्यटन स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ की मनाही

कोरोना वायरस का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता कफ्र्यू की अपील की है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले जोधपुर में इसका असर भी साफ देखा जा रहा है। जहां प्रमुख पर्यटन स्थलों को बंद किया गया है।
less than 1 minute read
religious and public places lockdown due to coronavirus in jodhpur
कोरोना वायरस के आतंक से बंद हुए मंदिरों के कपाट, पर्यटन स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ की मनाही

वीडियो : मनोज सैन/गौतम उडेलिया/जोधपुर. कोरोना वायरस का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता कफ्र्यू की अपील की है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले जोधपुर में इसका असर भी साफ देखा जा रहा है। जहां प्रमुख पर्यटन स्थलों को बंद किया गया है। वहीं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रसिद्ध शीतला माता मेला आदि पर भी रोक लगा दी गई है। मारवाड़ की आस्था का प्रतीक चैत्र नवरात्रि पर आयोजित होने वाले मां चामुंडा के आयोजन पर रोक सहित सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद किए गए हैं। ऐतिहासिक व प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध मंडोर उद्यान भी बंद किया गया है। यहां स्थित गणेश व काला गोरा भैरु मंदिर बंद किया गया है। इतना ही नहीं सिखों के आस्था केंद्र गुरुद्वारों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। सोजती गेट स्थित आनंद सिनेमा के पास गुरुदास श्री गुरु संघ गुरुद्वारा को बंद किया है। मसूरिया क्षेत्र स्थित जनजन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव के गुरु बालिनाथ की समाधि व मंदिर परिसर को बंद करने के साथ ही लोगों को वायरस के प्रकोप से बचने के लिए आहवान किया गया है। वहीं बाजार में सामान खरीद को लेकर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। आमजन के लिए शास्त्री सर्किल बंद है और शहर में निकलने वाली गणगौर यात्रा को भी स्थगित किया गया है।

Published on:
20 Mar 2020 12:47 pm