जोधपुर

ELECTRIC TRAINS की मॉनिटरिंग के लिए आकार ले रहा रिमोट कंट्रोल सेंटर

- बहुमंजिला सेंटर से पूरे मण्डल के विद्युतीकरण कार्य से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएगी - दिसम्बर 2023 तक पूरा करना है इलेक्ट्रिफिकेशन
2 min read
Feb 05, 2023
ELECTRIC TRAINS की मॉनिटरिंग के लिए आकार ले रहा रिमोट कंट्रोल सेंटर
ELECTRIC TRAINS की मॉनिटरिंग के लिए आकार ले रहा रिमोट कंट्रोल सेंटर

जोधपुर।

जोधपुर मण्डल में आगामी समय में संचालित होने वाली इलेक्टि्रक ट्रेनों की मॉनिटरिंग के लिए रिमोट कंट्रोल सेंटर आकार ले रहा है। मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में लेखा शाखा के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला रिमोट कंट्रोल सेंटर से पूरे मण्डल के विद्युतीकरण कार्य से जुड़ी समस्त गतिविधियां संचालित की जा सकेगी। सेंटर से मण्डल में संचालित व मण्डल से गुजरने वाले इलेक्टि्रक ट्रेनों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

----------

पार्किंग सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय होंगे

- भू तल- पार्किंग व्यवस्था होगी।

- प्रथम तल- रेलवे के सभी विभागों के परिचालन, बिजली, सिग्नलिंग और टेली कम्यूनिकेशन, सिविल इंजीनियरिंग, बिजली (सामान्य), मैकेनिकल, वाणिज्यिक, सुरक्षा आरपीएफ आदि के कंट्रोल रूम आवश्यकतानुसार स्थापित किए जाएंगे।- इनमें एक ही तल पर सभी विभाग आपसी समन्वय व तालमेल बनाते हुए 24 घंटे जोधपुर मण्डल के रेल नेटवर्क पर चल रही ट्रेनों का सुचारु संचालन करेंगे।

- द्वितीय तल - विद्युतीकरण के कारण बिजली विभाग के अधीन नवसृजित शाखाओं के कार्यालय स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।

-------------

2023 तक पूरे मण्डल को विद्युतीकृत करने का लक्ष्य

जोधपुर मण्डल के सभी मार्गो का करीब 1626.75 हजार किलोमीटर ट्रेक का विद्युतीकरण का कार्य शत-प्रतिशत स्वीकृत है। जिसको पूरा करने का लक्ष्य दिसम्बर 2023 रखा गया है। हाल ही में, जोधपुर मण्डल पर 33 किमी लम्बे समदड़ी-बालोतरा रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के साथ ही जोधपुर मंडल पर अब तक 185 किलोमीटर रुट खंड पर विद्युतीकरण कार्य हो चुका है।

---

ये कार्य हुए- 48 किमी लूणी-समदड़ी रूट

- 72 किमी लूनी-मारवाड़ रूट

- 32 किमी जोधपुर-लूणी रूट

- 33 किमी समदड़ी-बालोतरा रुट

---

अब बालोतरा-बाड़मेर रेलखंड पर होगा कार्य

जोधपुर-बाड़मेर रेलखंड पर रेल विद्युतीकरण कार्य के अगले चरण में बालोतरा से बाड़मेर स्टेशनों के बीच 100 किलोमीटर रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से मार्च-2023 तक पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है।-----------

जोधपुर में बन रहे रिमोट कंट्रोल सेंटर का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य आगामी 3-4 माह में पूरा होने की उम्मीद है।गीतिका पाण्डेय, मण्डल रेल प्रबंधक

जोधपुर

Published on:
05 Feb 2023 08:50 pm