जोधपुर

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कोविड ड्यूटी में मानदेय देने को लेकर किया प्रदर्शन

स्टाइपेंड 35 हजार रुपए किए जाने की मांग
less than 1 minute read
Oct 06, 2020
रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कोविड ड्यूटी में मानदेय देने को लेकर किया प्रदर्शन
रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कोविड ड्यूटी में मानदेय देने को लेकर किया प्रदर्शन

जोधपुर. स्टूडेंट वेलफेयर यूनियन 2019-20 डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने इंटन्र्स के स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर व कोविड ड्यूटी में मानदेय देने को लेकर कॉलेज के बाहर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने प्रदर्शन किया ।

यूनियन के पदाधिकारियों ने संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा से मुलाकात भी की। संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन भी सौंपा । रेजिडेंट का कहना कहा कि उन्हें 233 रुपए प्रतिदिन का स्टाइपेंड मिल रहा है, जो न्यूनतम मजदूरी से कम है। यूनियन ने स्टाइपेंड 35 हजार रुपए किए जाने की मांग की ।

उन्होंने कहा कि सरकार की इस बेरूखी के कारण उन्हें कार्य बहिष्कार के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इससे पहले आज कॉलेज परिसर में रेजिडेंट ने अपनी मांगों को लेकर नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र फगेडि़या ने बताया कि विगत सात माह से रेजिडेंट चिकित्सक विषम परिस्थितियों में अग्रिम पंक्ति में रहकर कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Published on:
06 Oct 2020 07:13 pm