
जोधपुर . राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार की कड़ी में प्यासे परिन्दों को परिण्डों तक पहुंचाने मुहिम 'पक्षी मित्र अभियान Ó के प्रति शहरवासियों की भागीदारी बढऩे लगी है। सूर्यनगरी के पक्षी मित्र कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए पक्षियों के लिए घरों की छतों, बॉलकॉनियों के आसपास तथा पेड़ों पर परिण्डों को उचित स्थान पर रखकर दाना - पानी का इंतजाम करने लगे है। खास तौर से घरेलु चिडिय़ां गौरैया संरक्षण के लिए परिण्डे, बर्ड फीडर व बर्ड हाउस बनाकर शहर में जगह जगह स्थापित किए जाने लगे है। टाउन हॉल परिसर में गुरुवार को एसपी व्यास के संयोजन में परिण्डे लगाने की मुहिम शुरू की गई। राजस्थान पत्रिका की ओर से उद्यानों व पार्क में पेड़ों पर पक्षियों के लिए नि:शुल्क परिण्डों को लगाने की मुहिम में गुरुवार को रामेश्वर ओझा, पर्यावरणविद रामजी व्यास, अब्दुल साजिद व भूपेन्द्र जोशी ने तार बांध कर तैयार करने व पेड़ों पर स्थापित करने में सहयोग किया गया।