
जोधपुर।
नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की ओर से मंगलवार को यूनियन के मण्डल कार्यालय में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती मनाई गई, जिसमें सैंकड़ों युवा रेलकर्मियों ने भाग लिया। मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने युवा कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के लिए किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं, बल्कि युवाओं को व्यवहारिक शिक्षा भी दी जानी चाहिए। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द का सपना था कि देश का हर युवा प्रगति पर चले, जो हमें पूरा करना है। सभा को अनूप त्रिवेदी, जितेन्द्र ढाका, धर्माराम चौधरी, हनुमानराम चौधरी, विजेन्द्र प्रजापत, जितेन्द्र गुर्जर, शाहरुख, विक्रम सिंह मांगलिया, उदित माथुर, अमित जोशी, जेठाराम, संजय पुरोहित आदि ने सम्बोधित करते हुए स्वामी विवेकानन्द के बताए रास्ते पर चलने को कहा। कार्यक्रम में रेलकर्मियों ने स्वामी विवेकानन्द की तस्वीर पर माल्यार्पण कर वन्देमातरम के नारे लगाते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सभा का संचालन परमानन्द गुर्जर ने किया।