
जोधपुर।
खान एवं भू-विज्ञान विभाग का जोधपुर खनिज अभियंता कार्यालय सरकार का कमाउ पूत है। विभाग की ओर से सरकार को लक्ष्य से ज्यादा करोड़ों रुपयों की आय कराई गई है। कार्यालय अधीक्षण अभियंता जोधपुर वृत्त के क्षेत्राधिकार में आने वाले कार्यालयों ने निर्धारित लक्ष्य से करीब 103 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जन किया है। जोधपुर वृत्त को वित्तीय वर्ष 2020-21 में संशोधित राजस्व लक्ष्य 662.06 करोड़ आवंटित किया गया था। जिसके मुकाबले जोधपुर वृत्त ने लक्ष्य से अधिक 683.78 करोड़ रुपए अर्जित किए
-----
कोरोना काल में भी ज्यादा आय अर्जित की
विभाग ने कोविड-19 महामारी के कारण करीब दो माह अप्रेल-मई में लॉकडाउन के बावजूद भी पिछले वित्तीय वर्ष2019-20 में अर्जित राजस्व से 45.59 करोड़ रुपए ज्यादा अर्जित किए ।
---
इनसे हुई आय
विभाग को अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाहियां कर करीब 8.09 करोड़, 81 प्लॉट्स की ई-नीलामी, रॉयल्टी ठेकों की नीलामी, सीमेंट प्लांट, नए प्लॉट्स की नीलामी, बकाया वसूली आदि से करोड़ों की आय हुई ।
----------
सिलिकोसिस पीडि़तों की मदद
जोधपुर वृत्त द्वारा डीएमएफटी फण्ड में से कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग को 70 लाख रुपए की मशीन दी गई। वहीं, इसी फण्ड में से जोधपुर वृत्त के अधीक्षण खनि अभियंता कार्यालयों में करीब 56.84 करोड़ रुपए का भुगतान सिलिकोसिस पीडि़तों, मृतकों व आश्रितों को किया गय।
----
खनि अभियंता कार्यालय जोधपुर वृत्त
कार्यालय--- प्राप्त राजस्व करोड़ों में
जोधपुर--- 131.38
सोजतसिटी--- 212.10
सिरोही--- 125.86
बाड़मेर--- 125.89
जालोर--- 34.52
बालेसर--- 54.03
------------------------
कुल---- 683.78
--------
जोधपुर वृत्त ने प्राप्त लक्ष्य से ज्यादा राजस्व अर्जित किया है। आगे भी राजस्व प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखेंगे।
धर्मेन्द्र लोहार, अधीक्षण खनि अभियंता
जोधपुर