जोधपुर

रेल पटरियों पर पशुधन के हादसों पर समीक्षा

- डीआरएम, संभागीय आयुक्त व कलक्टरों ने की चर्चा, बचाव कार्यो पर बनी सहमति
less than 1 minute read
Sep 12, 2021
रेल पटरियों पर पशुधन के हादसों पर समीक्षा
रेल पटरियों पर पशुधन के हादसों पर समीक्षा

जोधपुर।
मण्डल रेल प्रबंधक व संभागीय आयुक्त तथा संभाग के सभी जिलाधीशों की बैठक में रेल पटरियों पर पशुओं को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक पाण्डेय ने प्रजेन्टेशन से पशुओं के रेल पटरियों पर दुर्घटनाग्रस्त होने वाले हादसों के संबंध में जानकारी दी और पशुधन को रेल पटरियों से दूर रखने के उपायों की जानकारी दी। बैठक में राज्य सरकार के सहयोग से महानरेगा के अन्तर्गत रेलवे लाइन पर पशुओं को आने से रोकने के लिए किए जाने वाले कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में सभी जिलाधीशों से इस संबंध में ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाने, रेलवे का सहयोग करने, रेलवे लाइन के किनारे अवरोधक बनाने के कार्य में गति लाने पर सहमति बनी।

----

रेल सप्ताह समारोह 13 को
जोधपुर रेल मण्डल का 66वां रेल सप्ताह समारोह सोमवार को मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में शाम 4.30 बजे मनाया जाएगा। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय उत्कृष्ट व प्रशंसनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी।

Published on:
12 Sept 2021 10:15 pm