जोधपुर

हिस्ट्रीशीटर को पकडऩे वाली टीम को तीन-तीन हजार रुपए रिवॉर्ड

- पुलिस कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र से किया पुरस्कृत
less than 1 minute read
Apr 21, 2021
हिस्ट्रीशीटर को पकडऩे वाली टीम को तीन-तीन हजार रुपए रिवॉर्ड
हिस्ट्रीशीटर को पकडऩे वाली टीम को तीन-तीन हजार रुपए रिवॉर्ड

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने फायरिंग के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू को डीसा से पकडऩे वाली विशेष टीम को 3-3 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया।

विक्रमसिंह नांदिया पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी व पांच हजार रुपए के इनामी राकेश मांजू के डीसा में छुपे होने की सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा ने गोपनीय रूप से विशेष टीम बनाकर तलाश में भेजी थी। जिसने डीसा में तलाश के बाद राकेश के एक मकान में छुपे होने का पता लगा। पुलिस ने मकान में दबिश देकर राकेश मांजू को पकड़ लिया। पुलिस की इस सफलता के लिए पुलिस कमिश्नर ने पुरस्कृत करने का निर्णय किया। उन्होंने टीम में शामिल देवनगर थानाधिकारी सोमकरण, राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व जब्बरसिंह, कांस्टेबल बलवीर और बलवानसिंह को तीन-तीन हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने एसीपी नीरज शर्मा को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीसीपी (पश्चिम) आलोक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Published on:
21 Apr 2021 11:33 pm