जोधपुर

शिविर में रीको को 40 लाख रुपए की हुई आय

- उद्यमियों के बकाया सर्विस चार्जेज, इकोनोमिक रेंट जमा कराने के लिए शिविर
less than 1 minute read
Jun 29, 2021
शिविर में रीको को 40 लाख रुपए की हुई आय
शिविर में रीको को 40 लाख रुपए की हुई आय

जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन व रीको लि के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एमआईए सभागार में रीको शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान रीको जोधपुर इकाई के क्षेत्राधिकार में आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों, बासनी प्रथम व द्वितीय चरण के उद्यमियों के बकाया सर्विस चार्जेज व इकोनोमिक रेंट जमा किए, इससे रीको को करीब 40 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। रीको के निदेशक सुनील परिहार ने उद्यमियों से रीको की एमनेस्टी स्कीम की अंतिम तिथि 30 जून तक रीको के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करवाकर लाभ उठाने की अपील की।

शिविर के दौरान एमआईए की ओर से रीको अधिकारियों से औद्योगिक क्षेत्रों में साफ सफ ाई, नालों की मरम्मत-सफ ाई व रोड लाईटों व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की गई। रीको के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजय झा ने रीको की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में साफ.सफ ाई, रीको नालों की सफ ाई, आवश्यक होने पर मरम्मत व औद्योगिक क्षेत्रों का सर्वे कर क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत सहित अन्य विकास कार्य कराने के लिए आश्वासन दिया।

Published on:
29 Jun 2021 08:22 pm