
जोधपुर।
रीको की ओर से बोरानाडा में व्यवसायिक व औद्योगिक भूखण्ड़ों को खरीदने के ऑफर दिए जा रहे है। बोरानाड़ा में
स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों द्वितीय व तृतीय चरण, एक्सपोर्ट पार्क, एग्रो फूड पार्क में अलग-अलग लोकेशन में 39 व्यवसायिक भूखण्ड़ों की विभिन्न साइज के भूखंड़ों की नीलामी के माध्यम से क्रय करने के लिए अमानत राशि व बिड राशि जमा करवाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जाएगी। रीको बोरानाड़ा के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंाक विनीत गुप्ता ने बताया कि नीलामी के लिए 1 फ रवरी सुबह 10 बजे से 17 फ रवरी शाम 6 बजे तक ऑनलाइन बिडिंग के माध्यम से जमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। बिडिंग 18 से 22 फ रवरी शाम 5 बजे तक चलेगी। बोलीदाताओं को नीलामी में भाग लेने के लिए ऑनलाइन बिडिंग प्रक्रिया के माध्यम से बिडिंग करनी होगी । रीको की ओर से वर्तमान में 37 व्यवसायिक भूखंड तथा 2 औद्योगिक भूखंड की ई-नीलामी के माध्यम से विक्रय किए जा रहे है।