जोधपुर

RMGB–आरएमजीबी को सर्वोत्कृष्ट बैंक का अवार्ड

- एसबीआई ने दिया अवार्ड
less than 1 minute read
Aug 22, 2021
RMGB--आरएमजीबी को सर्वोत्कृष्ट बैंक का अवार्ड
RMGB--आरएमजीबी को सर्वोत्कृष्ट बैंक का अवार्ड

जोधपुर।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) केंद्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गतए राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (आरएमजीबी) को सर्वोत्कृष्ट बैंक का अवार्ड दिया गया। एसबीआई के प्रबंध निदेशक अश्विनीकुमार तिवारी ने आरएमजीबी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रकुमार जैन को अवार्ड दिया। एसबीआई की ओर से प्रायोजित देश की सभी 14 ग्रामीण बैंकों की व्यावसायिक रिव्यू मीटिंग की गई। जिसमें विभिन्न व्यवसायिक उपलब्धियों के आधार पर आरएमजीबी को वर्ष 2020-21 में व्यवसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति व विभिन्न बैंकिग बिंदुओं के आधार पर रैंकिग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के फ लस्वरूप सर्वोत्कृष्ट बैंक का अवार्ड दिया। आरएमजीबी के अध्यक्ष जैन ने इस उपलब्धि को आरएमजीबी स्टाफ के पूर्ण मनोयोग से उत्कृष्ट ग्राहक सेवा व हर क्षेत्र में योगदान के आधार पर मिले अवार्ड को अपनी टीम को समर्पित किया व बधाई दी।

--------------------------------

किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
जोधपुर।
उत्तर रेलवे के फि रोजपुर मंडल में जालंधर कैंट-चिहेरू स्टेशनों के बीच किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04645 जैसलमेर-जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन सोमवार को जैसलमेर से रद्द रहेगी।

----

Published on:
22 Aug 2021 11:00 pm