
जोधपुर।
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (आरएमजीबी) जोधपुर और लायन्स क्लब जोधपुर (पूर्व) के संयुक्त तत्वावधान तथा यातायात पुलिस व सामाजिक न्याय और अधिकारिकता विभाग जोधपुर के सह संयोजन में मंगलवार को कोविड-19 जागरुकता अभियान का आयोजन 12 वीं रोड चौराहा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार जैन थे व अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त अमित यादव ने की। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात आकांक्षा बैरवा व नाथुसिंह भाटी, सामाजिक न्याय और अधिकारिकता विभाग के उप निदेशक अनिल व्यास थे। आरएमजीबी अध्यक्ष जैन ने वाहन चालकों को मास्क वितरण के साथ गुलाब पुष्प भेंटकर कोरोना से स्वसुरक्षा के साथ आमजन में संक्रमण से रोकथाम के लिए प्रेरित किया। आमजन से ट्रेफिक सिग्नल पर कोराना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए जारी एडवाइजरी की पालना की अपील की गई। लायंस क्लब ईस्ट के अध्यक्ष पदमसिंह रतनू, आरएमजीबी क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिमन्यु चारण व पुलिस निरीक्षक यातायात राजेन्द्रसिंह ने आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबन्धक व्यवसाय मदन सिंह भाटी ने किया।